Categories: News-Headlines

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल जापान के ओसाका में जी-7 व्यापार मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे

केंद्रीय वस्त्र, वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले तथा खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल 28-29 अक्टूबर, 2023 को जापान के ओसाका में सात देशों के समूह (जी-7) के व्यापार मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। पीयूष गोयल जी-7 के कुछ देशों, आमंत्रित देशों और विश्व व्यापार संगठन जैसे कुछ अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।

जी-7 सदस्य देशों के व्यापार मंत्री, व्यापार और निवेश से संबंधित वर्तमान वैश्विक चुनौतियों का सामना करने और बेहतर भविष्य का मार्ग निर्धारित करने के लिए वार्षिक बैठक आयोजित करते हैं। जापान इस वर्ष 28-29 अक्टूबर 2023 को होने वाले जी-7 व्यापार मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहा है और उसने भारत सहित कुछ अन्य देशों (ऑस्ट्रेलिया, चिली, इंडोनेशिया और केन्या) को 28 अक्टूबर को आयोजित होने वाले आउटरीच कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। उनके अलावा, विश्व व्यापार संगठन, ईआरआईए और ओईसीडी जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को भी आमंत्रित किया गया है।

इस वर्ष, जापान ने आउटरीच कार्यक्रम के लिए समकालीन विषयों का चयन किया है, जैसे “आपूर्ति श्रृंखला में लचीलापन कैसे बढ़ाया जाए” और “व्यापार और स्थिरता को बढ़ावा- पर्यावरण, विकास और डिजिटल, जिसमें डब्ल्यूटीओ एमसी13 के लिए संभावनाएं शामिल हैं” आदि।

जी-7 एक अंतर-सरकारी राजनीतिक मंच है, जिसमें अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, जापान, इटली, फ्रांस, कनाडा और जर्मनी के अतिरिक्त, यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल है। जी-7 की बैठकें बहुलवाद, उदार लोकतंत्र और प्रतिनिधि सरकारों के साझा मूल्यों के इर्द-गिर्द आयोजित की जाती हैं। जी-7 सदस्य देश दुनिया की आबादी का 10 प्रतिशत हिस्सा है, जो विश्व के सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 40 प्रतिशत पूरा करते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

बेल्जियम Vs ट्यूनीशिया: रोमांचक मुकाबले पर टिकी फुटबॉल फैंस की नजर

बेल्जियम Vs ट्यूनीशिया मैच को लेकर बढ़ा उत्साह बेल्जियम बनाम ट्यूनीशिया मुकाबले को लेकर फुटबॉल… Read More

11 hours ago

करिश्मा कपूर फिर चर्चा में, बॉलीवुड की इस स्टार अभिनेत्री की लोकप्रियता बरकरार

करिश्मा कपूर को लेकर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर बॉलीवुड की मशहूर… Read More

11 hours ago

Google Pixel 10 को लेकर बढ़ी चर्चा, नए फीचर्स और AI तकनीक पर टिकी नजर

Pixel 10 को लेकर टेक जगत में बढ़ा उत्साह Google Pixel 10 को लेकर टेक्नोलॉजी… Read More

12 hours ago

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ क्यों बनी चर्चा का विषय? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ी चर्चा हाल के दिनों में ‘कॉकरोच… Read More

12 hours ago

IIT Admission में CBSE छात्रों को बड़ी राहत? मार्क्स नियमों को लेकर बढ़ी चर्चा

IIT Admission और CBSE Marks Relaxation को लेकर छात्रों के बीच बढ़ी उत्सुकता देशभर के… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.