केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज यहां विनिधानकर्ता शिक्षा और संरक्षण निधि प्राधिकरण (आईईपीएफए) की लघु फिल्म “हिसाब की किताब” के छह मॉड्यूल लांच किए।
“हिसाब की किताब” 6 लघु फिल्मों की एक श्रृंखला है, जिसे सीएसई ई-गवर्नेंस द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम के एक भाग के रूप में विकसित किया गया है। प्रत्येक प्रशिक्षण कार्यक्रम में 5 मिनट की अवधि की 6 लघु फिल्में/मॉड्यूल हैं। विभिन्न मॉड्यूल बजट, बचत, बीमा योजनाओं के महत्व, सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं आदि के महत्व पर प्रकाश डालते हैं। मॉड्यूल में रोचक रुप से एक आम आदमी कैसे पोंजी योजना का शिकार हो सकता है और उस पर क्या असर पड़ता है, उसे दर्शाया गया है। इस संदेश के जरिए लोगों को पोंजी योजनाओं से खुद को कैसे बचाना चाहिए, इस जानकारी दी गई। इन लघु फिल्मों का उपयोग आईईपीएफए और इसके सहयोगी संगठन द्वारा देश भर में निवेशक जागरूकता कार्यक्रमों के लिए किया जाएगा। लॉन्च के दौरान सभी 6 मॉड्यूल की अहम बातों को भी प्रदर्शित किया गया ।
लघु फिल्मों को लांच करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि वित्तीय समावेशन भारत सरकार की सर्वोच्च नीतिगत प्राथमिकताओं में से एक है। वित्तीय साक्षरता और शिक्षा, वित्तीय समावेशन, समावेशी विकास और सतत समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वित्तीय समावेशन के लिए सरकार द्वारा कई कदम उठाए गए हैं। नतीजतन, आबादी के एक बड़े हिस्से को संगठित वित्तीय क्षेत्र में लाया गया है। इस संदर्भ में, वित्तीय शिक्षा को बढ़ावा देना और उसे मजबूत करना हमारे प्रयास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि “आईईपीएफ प्राधिकरण का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विभिन्न हितधारकों के बीच निवेश संबंधी जागरूकता पैदा करना है। डिजिटल वैश्विक समुदाय के कारण, भारत में शहरी-ग्रामीण विभाजन की खाई कम हो रही है। फिर भी निवेश और दीर्घकालिक वित्तीय योजनाओं के संबंध में ग्रामीण आबादी के वित्तीय व्यवहार में बदलाव लाना आज की आवश्यकता है।
इस अवसर पर कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय (एमसीए) के सचिव राजेश वर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने वर्चुअल लॉन्च कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर राजेश वर्मा ने कहा कि आईईपीएफए ने निवेशक संबंधी संदेशों के प्रसार के लिए समय-समय पर नवीन तरीकों की खोज की है। “मुझे विश्वास है कि सीएसई ई-गवर्नेंस द्वारा रोचक तरीके से विकसित की गई ये लघु फिल्में ग्रामीण जनता को बजट, बचत, सरकार की विभिन्न योजनाओं और पाठ्यक्रम की बुनियादी अवधारणाओं के महत्व को समझने में मदद करेंगी। जिससे वह खुद को पोंजी योजनाओं से बचाव के तरीके को समझ सकेंगे।
वर्चुअल कार्यक्रम में आईईपीएफ प्राधिकरण के विभिन्न सहयोगी संगठनों जैसे नेहरू युवा केंद्र संगठन, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स, आईसीएसआई और आईसीएआई के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment