Categories: News-Headlines

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने घाना की राजधानी अकरा में संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना 2023 की मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आज घाना की राजधानी अकरा में संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना 2023 के मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया। इस बैठक को संबोधित करते हुए श्री भट्ट ने वर्तमान वर्तमान समय में शांति सैनिकों के सामने आने वाली चुनौतियों और शांति स्थापना में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित किया।

इस अवसर पर श्री भट्ट ने संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना अभियानों के लिए भारत के संकल्‍पों की भी घोषणा की। भारत संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रयासों में सैन्य योगदान देने वाला अग्रणी देश रहा है।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार पिछले सात दशकों में भारत ने 53 विभिन्न अभियानों में 2 लाख 75 हजार से अधिक सैनिकों का योगदान दिया है। संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा मंत्रिस्तरीय बैठक के मौके पर श्री भट्ट ने आपसी हित और रक्षा सहयोग के मामलों पर चर्चा करने के लिए कई मित्र देशों के साथ द्विपक्षीय बैठकों में भी भाग लिया।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

26 seconds ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.