Categories: News-Headlines

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने क्षेत्रीय एयरलाइन सेवा फ्लाई91 का उद्घाटन किया और गोवा में मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (MOPA) तथा लक्षद्वीप के अगत्ती द्वीप समूह के बीच पहली उड़ान सेवा को झंडी दिखाई

केंद्रीय नागर विमानन व इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज एक क्षेत्रीय एयरलाइन सेवा फ्लाई91 का उद्घाटन किया और गोवा में मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (एमओपीए) तथा लक्षद्वीप के अगत्ती द्वीप समूह के बीच पहली उड़ान सेवा को झंडी दिखाई।

ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि पहले हमारे देश में एयरलाइंस का बंद होना या फिर दिवालिया होना ही खबर हुआ करती थी। लेकिन पिछले 10 वर्षों में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व इस उद्योग में एक नया सवेरा लेकर आया है, जिसके परिणामस्वरूप छह नई क्षेत्रीय हवाई सेवाओं की शुरुआत हुई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देश में नागर विमानन के क्षेत्र हेतु बहुआयामी विकास पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने उड़ान योजना के माध्यम से टियर 2 और टियर 3 शहरों को जोड़ने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विमानन उद्योग वर्ष 2030 तक अपने घरेलू यातायात को 30 करोड़ तक बढ़ाने की उम्मीद कर रहा है, जो साल 2014 में सिर्फ 6 करोड़ तक सीमित था।

एयरलाइंस ने यह जानकारी दी है कि चरणबद्ध तरीके से गोवा के मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और बेंगलुरु, हैदराबाद, जलगांव, अगत्ती, पुणे, नांदेड़ तथा बेंगलुरु, हैदराबाद एवं पुणे से सिंधुदुर्ग, जलगांव, नांदेड़ व गोवा के बीच निर्धारित उड़ानें 18 मार्च 2024 से संचालित होंगी।

ये नए हवाई संपर्क पूरे देश में बेहतर हवाई यातायात की मांग को पूरा करेंगे और विभिन्न क्षेत्रों तक अपनी पहुंच बढ़ाएंगे। इससे न केवल पर्यटन बढ़ेगा बल्कि व्यापार एवं वाणिज्य को भी बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों को किफायती, समय पर, सुरक्षित व परेशानी मुक्त यात्रा अनुभव प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता को सामर्थ्य मिलेगा।

इस अवसर पर फ्लाई91 के अध्यक्ष हर्ष राघवन, नागर विमानन मंत्रालय में संयुक्त सचिव असंगबा चुबा और भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण तथा नागर विमानन मंत्रालय के कई अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.