केंद्रीय पोत, पत्तन परिवहन और जलमार्ग राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर ने आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता स्थित हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शुरूआत की। इन परियोजनाओं में 1) बरसाती पानी की निकासी और सड़कों को चौड़ा करना, 2) माल की चढ़ाई-उतराई वाले क्षेत्र में 41000 वर्ग मीटर हिस्सा जोड़ना, 3) बंदरगाह अतिथि गृह की सुंदरता बढ़ाना और उसे दुरुस्त करना तथा 4) पोर्ट अस्पताल में नये आईसीयू और एमरजेंसी का निर्माण शामिल है। शांतनु ठाकुर के साथ सांसद दिब्येन्दु अधिकारी, विधायक तापसी मण्डल और बंदरगाह के अध्यक्ष विनीत कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
इस अवसर पर शांतनु ठाकुर ने कहा कि भारतीय जलमार्ग प्रणाली का इतनी तेजी से विस्तार हो रहा है कि अन्य कोई भी देश इसकी गति का मुकाबला नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि पोत, पत्तन परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय, कार्यान्वयन और विकास के बारे में प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिये प्रतिबद्ध है, तथा हल्दिया डॉक का आज का दौरा सबके विकास के बारे में प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण की दिशा में उठाया गया एक कदम है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment