Categories: News-Headlines

केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने आज उद्योग परिवर्तन के लिए नेतृत्व समूह के दूसरे चरण के तीन स्तंभों की घोषणा की

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने आज उद्योग परिवर्तन के लिए नेतृत्व समूह के दूसरे चरण के तीन स्तंभों की घोषणा की। संयुक्त अरब अमीरात में सीओपी28 में भारत और स्वीडन द्वारा आयोजित लीडआईटी शिखर सम्मेलन 2023 को संबोधित करते हुए और दुनिया और उद्योग जगत के नेताओं के लिए लीडआईटी के अगले चरण को पेश करते हुए, भूपेन्द्र यादव ने कहा कि चरण II को तीन स्तंभों पर विकसित किया गया है, जो निम्नलिखित हैं –

संवाद के लिए एक वैश्विक मंच;

प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और सह-विकास; और

उद्योग परिवर्तन मंच

मंत्री ने वैश्विक साझेदारी को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए लीडआईटी को श्रेय दिया और कहा कि लीडआईटी नेतृत्व के एक प्रतीक के रूप में उभरकर सामने आया है, जो सहयोग को बढ़ावा देने और सार्थक परिवर्तन लाने के लिए उद्योग जगत के अग्रदूतों, विशेषज्ञों और हितधारकों को एक साथ लेकर आता है। उन्होंने आगे कहा कि लीडआईटी ने वार्षिक शिखर सम्मेलनों और बहुपक्षीय मंचों पर सदस्यों के प्रयासों के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय एजेंडे पर उद्योग परिवर्तन के प्रोफ़ाइल को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि इस पहल ने परिवर्तन की चुनौतियों की पहचान करने और उनका समाधान करने के लिए साझेदारी को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि इसका एक फोकस क्षेत्र कठिन क्षेत्रों में उद्योग परिवर्तन के लिए रोडमैप को समर्थन प्रदान करना है। लेकिन, साथ ही, इसने उद्योग परिवर्तन में तेजी लाने के उपायों पर ज्ञान साझा को भी बढ़ावा दिया है।

भूपेन्द्र यादव ने कहा, “अपनी केंद्रित पहलों और स्थिरता के लिए अटूट प्रतिबद्धता के माध्यम से, लीडआईटी अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर उद्योग के हितधारकों के साथ जुड़ रहा है।

उद्योग परिवर्तन मंच (आईटीपी) पर बोलते हुए, उन्होंने कहा कि मंच प्रौद्योगिकी सह-विकास, प्रदर्शन और कार्यान्वयन की परिकल्पना करता है। साथ ही, आईटीपी कई चैनलों के माध्यम से उपलब्ध बहुपक्षीय तकनीकी और वित्तीय सहायता का प्रभावी ढंग से समन्वय करेगा।

भूपेन्द्र यादव ने श्रोताओं से कहा कि भारत और स्वीडन के बीच ऐसा ही एक उद्योग परिवर्तन मंच (आईटीपी) विकसित किया गया है, जिसे 01 दिसंबर को दोनों देशों के नेताओं द्वारा शुरू किया गया। भारत और स्वीडन के बीच मजबूत सहयोग विकसित करके संस्थागत संरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से विकसित, यह कम कार्बन परिवर्तन मार्गों को बढ़ावा देगा।

मंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह पहल सरकारों, द्विपक्षीय और बहुपक्षीय एजेंसियों, निजी क्षेत्र, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं, थिंक टैंक और अनुसंधान संस्थानों को एकसमान लक्ष्य के लिए एक साथ लेकर आएगा।

भूपेन्द्र यादव ने ब्रिटेन और ब्राजील के बीच इस प्रकार के एक और मंच के निर्माण को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि दो पायलट आईटीपी से जलवायु कार्रवाई में उत्तर-दक्षिण सहयोग को मजबूत करने के लिए कई और सहयोगों का मार्ग प्रशस्त होना चाहिए।

उन्होंने कहा “निम्न कार्बन प्रौद्योगिकियों में वृद्धि और संबद्ध लागतों के लिए अंतर्राष्ट्रीय जलवायु निधियों को तत्काल जुटाने की आवश्यकता है, जिससे विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की एक स्थायी भविष्य के लिए अपने कम-कार्बन परिवर्तन में तेजी लाने में सक्षम बनाया जा सके।”

यह दोहराते हुए कि भारत वैश्विक सहयोग के प्रति अपने समर्पण में दृढ़ संकल्पित है, उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है कि हम पारदर्शी जलवायु वित्त तंत्र, न्यायसंगत बाजार संरचनाओं और अंतराल को पाटने और बड़े पैमाने पर कम कार्बन जलवायु प्रौद्योगिकियों की तैनाती में उत्पन्न बाधाओं को समाप्त करने में एक सुविधाजनक वैश्विक प्रौद्योगिकी हस्तांतरण व्यवस्था के महत्व को पहचानें।

साथ ही, उन्होंने उद्योग परिवर्तन का समर्थन, प्रचार करते हुए उद्योग जगत के नेताओं को याद दिलाया कि इस परिवर्तन में उन्हें महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है क्योंकि वे अन्वेषक और निवेशक हैं, जो हमारी औद्योगिक प्रणालियों के प्रक्षेपवक्र को आकार दे सकते हैं। मंत्री ने उन्हें लीडआईटी के दृष्टिकोण और मिशन के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता के साथ इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर स्वीडन की जलवायु एवं पर्यावरण मंत्री रोमिना पौरमोख्तारी ने ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन को कम करने की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि दुनिया पेरिस समझौते में सहमत हुए लक्ष्यों तक पहुंचने की दिशा में अग्रसर है।

उन्होंने रेखांकित किया कि औद्योगीकरण सभी देशों की सामाजिक और आर्थिक समृद्धि के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन साथ ही डीकार्बोनाइजेशन और हरित परिवर्तन में क्षेत्रीय विकास, नये रोजगार, नई प्रौद्योगिकी में निवेश, दक्षता में वृद्धि और बेहतर प्रतिस्पर्धा जैसे अवसर उपलब्ध हैं।

इस पहल के नए चरण की बात करते हुए, स्वीडन की मंत्री ने कहा कि लीडआईटी 2.0 की कार्रवाई के तीन स्तंभ जमीनी स्तर पर ज्यादा कार्रवाई के लिए मार्ग निर्धारित करेंगे और यह एक यथार्थ और न्यायसंगत उद्योग परिवर्तन के लिए एक वैश्विक मंच बना रहेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि लीडआईटी महत्वाकांक्षी देशों की भागीदारी स्थापित करने में मदद करेगा जो कि उभरते बाजारों में उद्योग परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

15 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

16 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

18 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

19 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

19 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

2 days ago

This website uses cookies.