Categories: News-Headlines

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज दुबई में कॉप-28 पर भारत मंडप का उद्घाटन किया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज दुबई में कॉप-28 पर भारत मंडप का उद्घाटन किया। इस मंडप की थीम वसुधैव कुटुम्‍बकम है, जो वैश्विक पर्यावरण के प्रति उत्‍तरदायित्‍व से संबंधित भारत की प्रतिबद्धता दर्शाती है। इस मंडप का उद्देश्‍य जलवायु कार्रवाई और नेतृत्‍व विशेषकर हरित हाइड्रोजन, सौर और पवन ऊर्जा सहित नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत के उल्‍लेखनीय प्रयासों को प्रदर्शित करना है। श्री यादव ने अपने संबोधन में कहा है कि यह मंडप पर्यावरण के दृष्टिकोण से सतत अभ्‍यासों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

आधिकारिक रूप से कॉप-28 की शुरूआत हो रही है। कॉप-28 के अध्‍यक्ष डॉ. सुल्‍तान अल जबेर ने वैश्विक चिन्‍ताओं के बीच महत्‍वकांक्षी लक्ष्‍यों की पूर्ति में सहयोग के लिए श्री यादव से मुलाकात की। यह बैठक जलवायु परिवर्तन से संबंधी जटिल वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भारत और अन्‍य देशों के बीच के सहयोगात्‍मक प्रयासों को प्रतिबिंबित करती है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

8 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

8 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.