केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने चितौड़गढ़ में चित्तौड़गढ़ अरबन कोऑपरेटिव बैंक द्वारा आयोजित युवा उद्यमी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश में सहकारिता के विस्तार से प्रगति होगी। केंद्र सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सभी को सहयोग करने का प्रयास कर रही है।
पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन देश का तेज गति से विकास करना है। प्रधानमंत्री ने कोविड में 220 करोड़ वैक्सीन लोगों तक पहुंचाई। प्रधानमंत्री ने कोविड में समय-समय पर हर विषयों और क्षेत्रों में प्रभावी कार्य किया है। कोविड में ऑक्सीजन की कमी से उभारने में भी योगदान दिया। प्रधानमंत्री ने कोविड के समय युवाओं को विदेशों से देश में लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कोविड में हजारों युवाओं को विदेशों से भारत लाया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जी 20 की अध्यक्षता और बैठकों से देश विश्व में अपनी पहचान बना रहा है। पीयूष गोयल ने कहा कि युवा शक्ति सबसे मजबूत है। युवा शक्ति मिलकर देश का निर्माण करेगी, युवा कौशल और युवा शक्ति से देश को तेज गति से बढ़ाने में अपना योगदान देंगे। युवा देश का भविष्य है हैं और इसके विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। सभी मिलकर साथ काम करेंगे तो देश का विकास तेज गति से होगा।
इस अवसर पर सांसद सी पी जोशी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ अरबन कोऑपरेटिव बैंक के अधिकारी व कर्मचारीगण, युवा व मंत्रालयों के अधिकारी व अन्य अतिथि भी मौजूद रहे।
जो रूट ने रचा इतिहास! इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने फिर दिखाई क्लास लंदन: इंग्लैंड… Read More
GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने… Read More
ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम… Read More
2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20… Read More
FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर नई… Read More
कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment