Categories: News-Headlines

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने निफ्ट के 30,000 पूर्व छात्रों से शिल्प इको-सिस्‍टम में परिवर्तन लाने का अनुरोध किया

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने डिजाइनरों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में भारत को विश्व की फैशन राजधानी बनाने तथा देश के कारीगरों और बुनकरों को सशक्त बनाने के बारे में मंथन किया गया। ये कारीगर और बुनकर हमारी संस्कृति और शिल्प विरासत के सच्चे ध्वजवाहक हैं। इस अवसर पर वस्त्र मंत्रालय में सचिव यू.पी. सिंह और निफ्ट के महानिदेशक शांतमनु भी उपस्थित थे।

इस बैठक में भारत के हथकरघा और हस्तशिल्प क्षेत्रों में महत्वपूर्ण अनुभव रखने वाले निफ्ट के 27 प्रतिभाशाली पूर्व छात्र भी शामिल हुए। इस मंच में उन कुछ वरिष्ठतम डिजाइनरों ने भाग लिया जिनका भारतीय शिल्प क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान रहा है। इनके नाम इस प्रकार हैं- सुनीता शंकर, सब्यसाची मुखर्जी, तनवीन रत्ती, सुकेत धीर, उमा प्रजापति, परमिंदर पाल सिंह, करिश्मा आचार्य, अनाविला मिश्रा, निधि याशा, निवेदिता साबू, मनीष त्रिपाठी, अंजलि पुरोहित, अनिंदिता सरदार, अक्षय सिंह, सार्थक सेनगुप्ता, सामंत चौहान, सिद्धार्थ सिन्हा, जॉय मित्रा, मन्नत सेठी, हरप्रीत पदम, पद्म राज केशरी, रिंकी गौतम, अभिषेक गुप्ता, गौरव जय गुप्ता, वैभव अग्रवाल और प्रियंकुर सेनगुप्ता और अक्षय दीप सिंह।

इस बैठक का उद्देश्य डिजाइनर और शिल्पकारों के सहयोग के साथ-साथ इस बारे में विचार करना था कि किस प्रकार प्रौद्योगिकी और विपणन रणनीतियों के उपाय से शिल्प की गुणवत्ता में वृद्धि हो सकती है। शिल्प और शिल्पकारों की सुरक्षा और शिल्प की जीविका के बारे में डिजाइनरों ने अपने विचार रखे। प्रेम जनित श्रम होने के कारण शिल्प को विलासिता का दर्जा दिया जाना चाहिए।

पीयूष गोयल ने डिजाइनरों द्वारा रखे गए दृष्टिकोण के साथ-साथ भारतीय शिल्प के लिए उनके जुनून की प्रशंसा की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी राष्ट्र की कला, शिल्प, संस्कृति, परंपरा और विरासत का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने डिजाइनरों को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा उठाए गए या चर्चा किए गए सभी बिंदुओं को ठीक तरह के नोट कर लिया गया है और उन पर आगे कार्रवाई करते समय ध्यान दिया जाएगा। सप्ताह में एक दिन खादी/हथकरघा वस्त्र पहनने का विचार और डिजाइनरों की राष्ट्र पर गर्व करने की भावना की भी सराहना की गई। उन्होंने कहा कि यह दृष्टिकोण बहुत सारी संभावनाओं को खोलता है कि डिजाइनरों को बड़ी भूमिका निभानी है।

पीयूष गोयल ने इस एक लक्ष्य की दिशा में समग्रता से काम करने का आग्रह किया जिससे पहचान किए गए सभी 75 लाख शिल्पकार हर महीने 1000 रुपये अधिक कमा सकें। उन्होंने कहा कि अगला लक्ष्य भारत के शिल्प और विरासत की पहचान और संरक्षण का है। पीयूष गोयल ने निफ्ट के 30,000 से अधिक पूर्व छात्रों के इको-सिस्टम से पूरे शिल्प इको-सिस्टम में परिवर्तन लाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पूर्व छात्र को एक शिल्पकार को अपनाना चाहिए और उन्हें समाज के वचंति वर्ग को डिजाइन, प्रबंधन और प्रौद्योगिकी के विभिन्न पहलुओं के बारे में शिक्षित करने के लिए समय देना चाहिए।

पीयूष गोयल ने यह भी कहा कि भारत को विश्व की फैशन राजधानी बनना चाहिए। भारत को अपने उत्पादों को विश्व के प्रमुख फैशन हाउसों के साथ प्रदर्शित करके विश्व स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्व करना महत्वपूर्ण है और हमें बिना किसी पूर्वाग्रह के राष्ट्र की प्रगति के लिए अपने विचारों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। सहयोग एक प्रमुख बिंदु है और हम सब मिलकर भारतीय शिल्प की विश्व स्तर पर उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं जिससे सभी को लाभ होगा। इस बैठक में निफ्ट की डीन एकेडमिक्स प्रो. डॉ. वंदना नारंग और हेड ऑफ इंडस्ट्री एंड एलुमनी अफेयर प्रो. डॉ. जोनाली डी. बाजपेयी ने भी भाग लिया।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.