Categories: News-Headlines

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने केरल में 1464 करोड़ रुपये से अधिक राशि की कुल 105 किमी लंबाई वाली 12 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

केरल के आधुनिक सड़क बुनियादी ढांचे में एक विशाल खंड को जोड़ते हुए, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 1464 करोड़ रुपये से अधिक राशि की कुल 105 किमी लंबाई वाली 12 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। शुक्रवार को इस आयोजन के अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन, केरल के लोक निर्माण मंत्री पी. ए. मोहम्मद रियास, केरल के कासरगोड से सांसद राजमोहन उन्नीथन, कासरगोड में विधायक और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इन प्रस्तावित परियोजनाओं का उद्देश्य तमिलनाडु और केरल के बीच निर्बाध कनेक्टिविटी को बढ़ाना, तीव्रगामी और अवरोध मुक्त परिवहन सुनिश्चित करना है। यह पहल समग्र परिवहन लागत को कम करने का वचन देती है। इसके अलावा, राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं रूपी काले धब्बों को हटाने व सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने में प्रत्‍याक्षित योगदान प्रदान करती है।

यह उपक्रम केरल में सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देते हुए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के पर्याप्त अवसरों का सृजन करने के लिए तैयार है। इसके अतिरिक्त, मुन्नार तक सुधारात्‍मक सुलभता से पर्यटन क्षमता को बल प्राप्‍त होने की आशा है, जबकि एक उच्च-स्तरीय पुल के निर्माण से बाढ़ के दौरान 27 किमी का विमार्ग समाप्‍त हो जाएगा, यात्रा सुव्यवस्थित होगी और केरल के प्रमुख उत्पादों के निर्यात को लाभ प्राप्‍त होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

8 hours ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

14 hours ago

Ranbir Kapoor ने पुणे में ₹16.42 करोड़ की 25 एकड़ जमीन खरीदी, अयोध्या के बाद बड़ा निवेश

Ranbir Kapoor ने पुणे में खरीदी 25 एकड़ जमीन, ₹16.42 करोड़ की डील से बढ़ाया… Read More

15 hours ago

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

3 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

4 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

4 days ago

This website uses cookies.