उत्तराखंड में उत्तरकाशी के सिल्कयारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित निकालने की कार्यवाही जारी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने मुख्य सचिव एसएस संधू के साथ राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए पांच उपायों पर काम किया जा रहा है। फिलहाल एक उपाय पर तेजी से कार्य हो रहा है जबकि बाकी उपायों को तेजी से लागू करने की योजना बनाई जा रही है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, “पिछले 7-8 दिनों से हम पीड़ितों को बचाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। उन्हें बाहर निकालना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमने यहां काम करने वाले संबंधित अधिकारियों के साथ 2 घंटे लंबी बैठक की है। हम 6 वैकल्पिक विकल्पों पर काम कर रहे हैं और भारत सरकार की विभिन्न एजेंसियां यहां काम कर रही हैं। पीएमओ की ओर से भी इस पर खास नजर रखी जा रही है। सुरंग विशेषज्ञों और बीआरओ अधिकारियों को भी बुलाया गया है। हमारी प्राथमिकता फंसे हुए पीड़ितों को भोजन, दवा और ऑक्सीजन उपलब्ध कराना है।
फिलहाल प्रशासन सुरंग में फंसे सभी मजदूरों से संपर्क में है और उनके सुरक्षित होने की पुष्टि की है। उन लोगों तक पाइप के जरिए भोजन, दवा और पर्याप्त ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment