Categories: News-Headlines

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई में संबद्ध उद्योगों के सिविल इंजीनियरों और पेशेवरों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए अपशिष्ट सामग्री को उपयोगगी बनाना जरूरी है। वे आज मुंबई में एसोसिएशन ऑफ कंसल्टिंग सिविल इंजीनियर्स द्वारा आयोजित, संबद्ध उद्योगों के सिविल इंजीनियरों और पेशेवरों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

नितिन गडकरी ने कहा कि बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए आर्थिक रूप से व्यवहार्य और पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों का पता लगाने के लिए अनुसंधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेहतर गुणवत्ता बनाए रखते हुए लागत में कमी और निर्धारित समय अवधि से पहले परियोजना को पूरा करना कुछ चुनौतीपूर्ण कारक हैं जिन्हें संबोधित करने की आवश्यकता है।

नितिन गडकरी ने बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को लागू करने के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी के बारे में पता लगाने पर जोर दिया। उन्‍होंने भविष्य के ईंधन जैसे हरित हाइड्रोजन मेथनॉल और बायो-एथेनॉल का उपयोग करते हुए, विभिन्न प्रयोगों का उदाहरण भी दिया। नितिन गडकरी ने बताया कि उनके मंत्रालय में, कृषि क्षेत्र के ऊर्जा और बिजली क्षेत्र में विविधीकरण की परियोजना चल रही है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने गुणात्मक और लागत प्रभावी परिणामों के लिए विशेषज्ञों से नवाचारों और अनुसंधान पर जोर देने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत में पानी, बिजली, परिवहन और संचार सहित विकास के चार स्तंभों में नवीन विचारों के साथ आने की बहुत बड़ी क्षमता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उपयुक्त दृष्टि और प्रौद्योगिकी के उपयोग से भारत को बुनियादी ढांचे के विकास में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.