केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज सेल के ओडिशा स्थित राउरकेला इस्पात संयंत्र में एक 100 बेड वाले कोविड देखभाल सुविधा, इस्पात निदान केंद्र, को राष्ट्र को समर्पित किया। इस सुविधा को बाद में बढ़ाकर 500 बिस्तरों वाला किया जाएगा। इस विशाल कोविड-केयर सुविधा के सभी बेड में सीधे इस्पात संयंत्र की ऑक्सीजन इकाई से लाई गई निर्धारित लाइन के जरिए गैसीय ऑक्सीजन का प्रावधान है। इससे जीवन रक्षक ऑक्सीजन की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के अलावा, सिलेंडरों को फिर से भरने की जरूरत और साजो-समान संबंधित मामलों से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी। यह बड़ी सुविधा, जिसे रिकॉर्ड समय के भीतर स्थापित किया गया है, कोविड के खिलाफ लड़ाई के लिए पहले से उपलब्ध बेड और आईसीयू बेड के अतिरिक्त है।
इस वर्चुअल कार्यक्रम में इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास, सुंदरगढ़ के सांसद जुएल ओराम, क्षेत्र के निर्वाचित प्रतिनिधि, सेल की अध्यक्ष व सीईओ सोमा मोंडल और इस्पात मंत्रालय व सेल के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यह विशाल सुविधा दक्षिणी राउरकेला क्षेत्र में कोविड महामारी की दूसरी लहर को रोकने में मदद करेगी और संभावित तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य सेवा प्रतिक्रिया को भी मजबूत करेगी। उन्होंने आगे कहा कि महामारी के बाद गैर-कोविड उपचार के लिए भी इस स्थायी सुविधा का उपयोग किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सेल का आईपीजीआई-एसएसएच पहले से ही इस क्षेत्र के कोविड मरीजों की सेवा में है। हाल ही में, अस्पताल में 100 बिस्तरों वाले आईसीयू को लोगों की जान बचाने के लिए सेवा में लगाया गया था। आरटी-पीसीआर जांच की सुविधा के लिए अस्पताल में एक विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला भी स्थापित की गई थी, जिसकी क्षमता 60 से बढ़ाकर लगभग 550 प्रति दिन कर दी गई है और कुछ समय बाद ही इसे बढ़ाकर 1000 कर दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सेल लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन के उत्पादन व आपूर्ति के साथ-साथ अपने संयंत्रों में और उसके आस-पास स्वास्थ्य व चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ाने में अग्रणी रहा है। उन्होंने इस महामारी से लड़ने में सरकार की कोशिशों को पूरा करने के लिए सेल के अथक प्रयासों की सराहना की।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मोदी सरकार समाज के सभी वर्गों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील रही है और कोविड महामारी के प्रभाव को कम करने व खत्म करने के लिए सहकारी संघवाद की सच्ची भावना से काम किया गया है। राउरकेला में कोविड देखभाल केंद्र स्थापित करने से लेकर राज्यों को मुफ्त टीके देने तक, लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति के प्रबंधन से लेकर राज्यों को अन्य महत्वपूर्ण संसाधनों से युक्त करने तक, केंद्र राज्यों के साथ खड़ा है और इस महामारी से निपटने के लिए हाथ से हाथ मिलाकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि महामारी के बीच हमारे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बीते कल ही 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई।
जो रूट ने रचा इतिहास! इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने फिर दिखाई क्लास लंदन: इंग्लैंड… Read More
GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने… Read More
ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम… Read More
2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20… Read More
FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर नई… Read More
कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment