Categories: News-Headlines

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में जी20 रोजगार कार्य समूह की पहली बैठक को संबोधित किया

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज जोधपुर में जी20 एम्प्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप के सभी प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए और एम्प्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप के प्रति उनके समर्पण के लिए उनकी सराहना करते हुए, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सदस्यों से सभी लोगों के लिए अच्छे काम और समावेशी विकास के अवसर अधिक से अधिक सृजन करने में सार्थक प्रगति करने के लिए एक साथ प्रयास करने का आह्वान किया।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में एक मंत्री और जोधपुर से संसद सदस्य के रूप में, उन्हें जी20 एम्प्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप की पहली बैठक के लिए शानदार और ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण शहर जोधपुर में आने वाले प्रत्येक प्रतिनिधि का गर्मजोशी से स्वागत करने में बहुत खुशी हुई। गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस कार्यक्रम को जोधपुर में आयोजित कराने के लिए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ-साथ बाकी आयोजन टीम का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह शहर श्रम और रोजगार के क्षेत्र में नेताओं और विशेषज्ञों की इतनी महत्वपूर्ण सभा की मेजबानी करने के लिए सम्मानित हो रहा है और उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि इस बैठक की चर्चा और इसके परिणाम विश्व स्तर पर रोजगार के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि वे इस बैठक के सह-अध्यक्षों, इंडोनेशिया और ब्राजील के हमारे सम्मानित सहयोगियों के बहुमूल्य योगदान और उत्साहवर्धक शब्दों के लिए आभारी हैं। इस बैठक को सफल बनाने में उनकी सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व महत्वपूर्ण है।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए मेजबान देश के रूप में, भारत को रोजगार के महत्वपूर्ण मुद्दे का समाधान करने में जी20 का नेतृत्व करने का अवसर मिला है, जो हमारे देशों और हमारे लोगों की समृद्धि और भलाई के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जी20 की शुरुआत से ही इसमें हमारी सक्रिय भागीदारी वैश्विक सहयोग के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और सभी के लिए समृद्ध दुनिया बनाने के हमारे साझा लक्ष्य का प्रमाण है।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि दुनिया के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में, भारत का मानना है कि रोजगार के भविष्य को आकार देने और समावेशी विकास को आगे बढ़ाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। हमारा मजबूत लोकतंत्र और हमारी विविधता, हमें विभिन्न प्रकार की आवाजों और विचारों को एक साथ लाने के लिए अद्वितीय परिप्रेक्ष्य एवं शक्ति प्रदान करती है।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत की जी20 अध्यक्षता का विषय, “वसुधैव कुटुम्बकम,” या “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य” विशेष रूप से उपयुक्त है, क्योंकि हम अपनी अर्थव्यवस्थाओं और अपने लोगों की परस्पर संबद्धता पर चर्चा करने के लिए एक साथ हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारी साझा मानवता और सभी के लिए एक बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए मिलकर काम करने के महत्व की याद दिलाने के लिए एक शक्तिशाली कारक के रूप में कार्य करता है। उन्होंने कहा कि यह इस बात पर भी जोर देता है कि आज हम जिन श्रम और रोजगार चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, उनका समाधान समावेशी, टिकाऊ और सभी के लिए समान होना चाहिए।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि महामारी के आर्थिक आघात को कम करने के उद्देश्य से, भारत सरकार ने तत्काल राहत सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय किए और अपेक्षाकृत तेजी से अत्यधिक भरपाई भी हो पाई है।

उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से भारत ने महामारी के दौरान 800 मिलियन लोगों को खाद्यान्न वितरित किया और यह योजना आज तक जारी है। इसके अलावा, दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी वित्त पोषित स्वास्थ्य आश्वासन योजना यानी आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से, भारत 500 मिलियन से अधिक लोगों को स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करता है।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि 228 बिलियन रुपये के परिव्यय के साथ आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा लाभों के प्रावधान के साथ-साथ रोजगार सृजन के लिए नियोक्ताओं को प्रोत्साहित किया गया। इस योजना के अनुसार, सरकार ने दो साल के लिए 1000 कर्मचारियों तक रोजगार देने वाले प्रतिष्ठानों में नए कर्मचारियों के संबंध में ईपीएफ के लिए 12 प्रतिशत कर्मचारियों के योगदान और 12 प्रतिशत नियोक्ताओं के योगदान यानी मजदूरी का 24 प्रतिशत का भुगतान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने दो साल के लिए 1000 से अधिक कर्मचारियों को रोजगार देने वाले प्रतिष्ठानों में नए कर्मचारियों के संबंध में ईपीएफ अंशदान के कर्मचारियों के हिस्से यानी वेतन का 12 प्रतिशत का भुगतान किया है।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि लगभग 3.2 मिलियन स्ट्रीट वेंडर्स को अपना व्यवसाय फिर से शुरू करने में मदद करने के लिए कोलेटरल फ्री ऋण प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि भारत में एक व्यापक सामाजिक सुरक्षा प्रणाली है, जिसमें कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) और कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) शामिल हैं, जो क्रमशः 277 मिलियन और 131 मिलियन से अधिक लाभार्थियों को सेवा प्रदान करते हैं।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना शुरू की है, जो असंगठित श्रमिकों के लिए सरकार के अंशदान से वृद्धावस्था पेंशन प्रदान करती है। ई-श्रम पोर्टल असंगठित श्रमिकों का एक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाने के लिए लॉन्च किया गया था, जिसमें गिग और प्लेटफॉर्म इकोनॉमी वर्कर्स शामिल हैं। अब तक 400 से अधिक व्यवसायों में 290 मिलियन से अधिक श्रमिकों को पंजीकृत किया गया है।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सरकार ने स्टैंडअप इंडिया, स्किल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसे स्किलिंग के क्षेत्र में पहल की है और नौकरी चाहने वालों और नियोक्ताओं के लिए रोजगार सेवाएं प्रदान करने के लिए नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) परियोजना को लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि अब तक राष्ट्रीय कैरियर सेवा के तहत 10 मिलियन से अधिक रिक्तियां निकाली गई हैं। एनसीएस पोर्टल रोजगार प्राप्त करने के प्रति इच्छुक अपने पंजीकृत लोगों के लिए माइक्रोसॉफ्ट और टीसीएस द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम भी उपलब्ध करता है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.