Categories: News-Headlines

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नई दिल्ली में पहली बार खेलो इंडिया पैरा गेम्स का औपचारिक उद्घाटन किया

केंद्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज नई दिल्ली में खेलो इंडिया पैरा गेम्स का औपचारिक उद्घाटन किया। यह खेल पहली बार आयोजित किये जा रहे हैं। आठ दिनों के इस आयोजन में 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों सहित सेना खेल नियंत्रण बोर्ड के 1,400 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।

पैरा एथलीट निशानेबाजी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन सहित सात स्पर्धाओं में भाग लेंगे। इस खेलों का उद्देश्य महत्वाकांक्षी पैरा एथलीटों को पैरा खेलों में करियर बनाने और कौशल दिखाने का अवसर उपलब्ध कराना है।

खेल मंत्रालय ने कहा कि खेलो इंडिया पैरा गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को व्यापक चिकित्सा सुरक्षा मिलेगी। चिकित्सा सुरक्षा में आपातकालीन चिकित्सा सेवाएँ, मौके पर डॉक्टरों के दल और आवश्यक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुँच शामिल है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

20 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 day ago

This website uses cookies.