सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मनाए जा रहे ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर आज 31 अक्टूबर को माननीय केंद्रीय युवा मामले एवं खेल एवं सूचना मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज आईआईएसईआर पहुंचे। उन्होंने इस अवसर पर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की और ‘स्वच्छ भारत 2.0’ के समापन समारोह अध्यक्षता करते हुए इस परिसर से ‘रन फॉर यूनिटी’ को झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस राष्ट्रीय स्तर के समापन समारोह की शुरुआत सरदार वल्लभ भाई पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई। माननीय केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि देश की एकता और अखंडता में सरदार पटेल का योगदान प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से देश भर में 75 हजार से अधिक स्थानों पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश भर के युवा तेजी से भाग ले रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार के स्वच्छता अभियान को देश के युवाओं का भी अच्छा प्रतिसाद मिला है. नेहरू युवा केंद्र और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने मिलकर स्वच्छता का एक बहुमूल्य इतिहास रचा है। उन्होंने साझा किया, “गांधी जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के बीच हमारा लक्ष्य 100 किलोग्राम कचरा इकट्ठा करना था। हमने मात्र 19 दिनों में इस महान लक्ष्य को हासिल कर लिया। अब तक कुल 2,08,83,704 किलोग्राम कचरा एकत्र किया जा चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि इस एकत्रित कचरे में से अब तक 2,04,84,176 किलोग्राम कचरे का विधिवत निपटान किया जा चुका है।
इस अवसर पर माननीय मंत्री द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी’ को भी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जिसमें लगभग 1200 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
स्वच्छ भारत 2.0 समापन समारोह के दौरान मंच पर मौजूद थे अमित तलवार, उपायुक्त, एसएएस नगर, जे गौरीशंकर, निदेशक, आईआईएसईआर, प्रदीप सिंह, रजिस्ट्रार, आईआईएसईआर, हरिंदर कौर, आरडी, एनएसएस, सुरिंदर सैनी, निदेशक, एनवाईकेएस, पंजाब और चंडीगढ़, मधु चौधरी, निदेशक, एनवाईकेएस हरियाणा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment