Categories: News-Headlines

केंद्रीय बजट 2023-24: रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ रुपये का अब तक का सबसे अधिक पूंजीगत परिव्‍यय

केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 01 फरवरी, 2023 को संसद में केन्‍द्रीय बजट 2023-24 पेश करते हुए कहा कि अवसंरचना में निवेश और उत्‍पादन क्षमता ने वृद्धि और रोजगार में गुणात्‍मक प्रभाव डाला है। महामारी की संकटपूर्ण अवधि के बाद निजी निवेश फिर से बढ़ रहा है।

रेलवे

वित्‍त मंत्री ने बताया कि रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ रुपये का पूंजीगत परिव्‍यय उपलब्‍ध कराया गया है। यह 2013-14 में कुल पूंजीगत परिव्‍यय का लगभग 9 गुना है, जो रेलवे के लिए अब तक का सबसे अधिक पूंजीगत परिव्‍यय है।

लॉजिस्टिक्‍स और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी

बंदरगाहों, कोयला, इस्‍पात, उर्वरक और खाद्यान्‍न क्षेत्रों के लिए 100 महत्‍वपूर्ण परिवहन अवसंरचना परियोजनाओं की पहचान की गई है। इन्‍हें प्राथमिकता के आधार पर 75,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ पूरा किया जाएगा, इनमें 15,000 करोड़ रुपये निजी क्षेत्र से आएंगे। वित्‍त मंत्री ने कहा कि क्षेत्रीय हवाई संपर्क में सुधार के लिए 50 अतिरिक्‍त हवाई अड्डों, हैलीपैड, वाटर एरोड्रोम और उन्‍नत लैंडिंग ग्राउंड को‍ पुनर्विकसित किया जाएगा।

अवसंरचना की सुसंगत मास्‍टर सूची

निर्मला सीतारमण ने यह भी बताया कि एक विशेषज्ञ समिति अवसंरचना की सुसंग‍त मास्‍टर सूची की समीक्षा करेगी। यह समिति अमृतकाल के लिए उपयुक्‍त वर्गीकरण और वित्‍तीय कार्य योजना की सिफारिश करेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.