Categories: News-Headlines

केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने पुद्दुचेरी में स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत स्वीकृत 4 परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया

केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री (डीओएनईआर) जी. किशन रेड्डी ने 13 दिसंबर 2022 को पुडद्दुचेरी की अपनी यात्रा के दौरान कई पर्यटन परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं को पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत स्वीकृति दी थी। जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया उनमें आई मंडपम का नवीनीकरण और भारती पार्क में 1.33 करोड़ रुपये की लागत से अधिक रोशनी देने वाली प्रकाश व्यवस्था, 5.82 करोड़ रुपये की लागत से तिरुकांची में गंगा वारघा नाथेश्वरर मंदिर में पवित्र नदी के किनारे तीर्थयात्री सुविधाओं और घाटों का विकास, 7.40 करोड़ रुपये की लागत से थिरुनलार कराईकल में आध्यात्मिक पार्क का विकास और 3.51 करोड़ रुपये की लागत से चिन्ना वीरमपट्टिनम में ईडन बीच का विकास शामिल है।

केंद्रीय मंत्री ने पुद्दुचेरी शॉपिंग फेस्टिवल 2022 के प्रतीक चिन्ह का भी उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य व्यापार पर्यटन और व्यवसाय को बढ़ावा देना है, विशेष रूप से पुद्दुचेरी आने वाले पर्यटकों के लिए खरीदारी का अनूठा अनुभव प्रदान करना है।

जी. किशन रेड्डी ने पुद्दुचेरी केंद्र शासित प्रदेश के पर्यटन विभाग के अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “पुद्दुचेरी भारत में एक जीता जागता स्थल है जो दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करता है। पर्यटन मंत्रालय के स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत स्वीकृत की गई 4 परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करते हुए मुझे खुशी हो रही है।”

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, “भारत हजारों वर्षों से हमेशा अपनी आध्यात्मिक संपदा, सांस्कृतिक विरासत और विविधता के लिए जाना जाता रहा है। पिछले 8 वर्षों में, भारत विश्व स्तरीय सुविधाओं, उत्कृष्ट बुनियादी ढाँचे और सुविधाओं तथा प्रौद्योगिकी और डिजिटलीकरण के माध्यम से रहने में आसानी के लिए जाना जाता है। अब भारत केवल देखने और घूमने की जगह नहीं है बल्कि अनुभव करने और जीवन के लिए रूपांतरित होने का गंतव्य भी है।”

स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत पर्यटन मंत्रालय ने पुद्दुचेरी में कुल 148.31 करोड़ रुपये की 3 परियोजनाओं के लिए स्वीकृति दी थी। इसमे शामिल हैं :

परियोजना का नाम
स्वीकृत राशि

तिरुकंच-कराईकल-यानम में आध्यात्मिक पर्यटन पांडिचेरी का विकास
34.96 करोड़ रुपये

कराईकल, माहे और यानम में फ्रेंको तमिल गांव का विकास
 54.91 करोड़ रुपये

दुबरायपेट, अरीकेमेडु, वीरमपतिनम, कलापेट, पुद्दुचेरी और यनम का विकास।
 58.44 करोड़ रुपए

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र को निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन मिला है। हमारी जी-20 की अध्यक्षता के दौरान हमारे पास जी-20 देशों के गणमान्य व्यक्तियों और आगंतुकों को भारत के “अतिथि देवो भव” के दर्शन से परिचित कराने का अवसर है – जहां अतिथि को देवता माना जाता है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा की पर्यटन मंत्रालय पुद्दुचेरी में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने इस संबंध में कहा, “केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन द्वारा कार्यों के सफल समापन के आधार पर, पुद्दुचेरी और कराईकल को स्वदेश दर्शन 2.0 के अंतर्गत आगे के विकास के लिए चुना गया है। हमने प्रतिष्ठित आध्यात्मिक स्थानों को विकसित करने के लिए प्रसाद योजना के अंतर्गत पुद्दुचेरी और कराईकल की भी पहचान की है।”

उन्होंने कहा, “आज, मैं पुद्दुचेरी सरकार से भी आग्रह करना चाहता हूं कि इस क्षेत्र में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए आतिथ्य उद्योग में रोजगार सृजित करने के लिए एक क्षमता निर्माण कार्यक्रम पर भी ध्यान दें। पुद्दुचेरी और भारत को सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल बनाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए।”

Leave a Comment

Recent Posts

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने आया

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने… Read More

1 day ago

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम… Read More

2 days ago

2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20 अपडेट

2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20… Read More

2 days ago

FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर

FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर नई… Read More

2 days ago

कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर

कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर नई दिल्ली:… Read More

2 days ago

कौन हैं बाबेट डे लीडे? नीदरलैंड्स महिला क्रिकेट टीम की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज

कौन हैं बाबेट डे लीडे? नीदरलैंड्स महिला क्रिकेट टीम की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज नई दिल्ली: नीदरलैंड्स… Read More

2 days ago

This website uses cookies.