Categories: News-Headlines

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने वर्ष 2023 के लिए देश के सक्रिय भूजल संसाधन मूल्यांकन रिपोर्ट जारी की

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज वर्ष 2023 के लिए पूरे देश के सक्रिय भूजल संसाधन मूल्यांकन रिपोर्ट जारी की। यह मूल्यांकन केन्द्रीय भूजल बोर्ड (सीजीडब्ल्यूबी) और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जिसका उपयोग विभिन्न हितधारकों द्वारा उपयुक्त मध्यवर्तन करने के लिए किया जा सकता है। 2023 की आकलन रिपोर्ट के अनुसार, पूरे देश के लिए कुल वार्षिक भूजल पुनर्भरण 449.08 बिलियन क्यूबिक मीटर (बीसीएम) है, जो पिछले वर्ष (2022) की तुलना में 11.48 बीसीएम की बढ़ोत्तरी दर्शाता है और पूरे देश के लिए वार्षिक भूजल दोहन 241.34 बीसीएम है। इसके अलावा, देश में कुल 6,553 मूल्यांकन इकाइयों में से 736 इकाइयों को ‘अति-शोषित’ इकाइयों की श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है।

यह आकलन भूजल पुनर्भरण में बढ़ोत्तरी दर्शाता है।

2022 के आकलन आंकड़ों की तुलना में, विश्लेषण देश में 226 मूल्यांकन इकाइयों में भूजल स्थिति में सुधार को दर्शाता है।

पूरे देश के लिए कुल वार्षिक भूजल पुनर्भरण 449.08 बिलियन घन मीटर (बीसीएम) है, जबकि भूजल दोहन 241.34 बीसीएम है।

भूजल दोहन 59.23% है।

कुल 6,553 मूल्यांकन इकाइयों में से, 4,793 इकाइयों को ‘सुरक्षित’ के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

सीजीडब्ल्यूबी और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के बीच इस प्रकाकर के संयुक्त अभ्यास पहले 1980, 1995, 2004, 2009, 2011, 2013, 2017, 2020 और 2022 में किए जा चुके हैं।

मूल्यांकन से एकत्रित की गई जानकारी का विस्तृत विश्लेषण भूजल पुनर्भरण में बढ़ोत्तरी को दर्शाता है जिसका मुख्य कारण नहर रिसाव से पुनर्भरण में वृद्धि, सिंचाई जल प्रवाह की वापसी और जल निकायों/टैंकों और जल संरक्षण संरचनाओं से पुनर्भरण को माना जा सकता है। इसके अलावा, इस वर्ष का विश्लेषण 2022 के आकलन आंकड़ों की तुलना में देश में 226 मूल्यांकन इकाइयों में भूजल की स्थिति में सुधार को दर्शाता है। इसके अलावा, अति-शोषित इकाइयों की संख्या में समग्र कमी और भूजल दोहन स्तर में कमी भी देखी गई है।

इस अवसर पर जल शक्ति मंत्रालय में जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग की सचिव, देबाश्री मुखर्जी; जल शक्ति मंत्रालय में पेयजल और स्वच्छता विभाग की सचिव विनी महाजन; संयुक्त सचिव (प्रशासन, आईसी एवं जीडब्ल्यू), सुबोध यादव; अध्यक्ष, सीजीडब्ल्यूबी डॉ. सुनील कुमार अंबस्ट शामिल हुए।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

6 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.