केंद्रीय गृह सचिव ने आज नई दिल्ली में गृह मंत्रालय के साइबर और सूचना सुरक्षा प्रभाग (सीआईएस) के अधीनस्थ भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) की तीन नियमावली और एक समाचार पत्रिका जारी की।
जारी की गई नियमावली और समाचार पत्रिका ये हैं-
साइबर स्पेस के लिए साइबर स्वच्छता – क्या करें और क्या न करें – मूल नियमावली
साइबर स्पेस के लिए साइबर स्वच्छता – क्या करें और क्या न करें – उन्नत नियमावली
त्रैमासिक समाचार पत्रिका – साइबर प्रवाह
ये नियमावली दरअसल साइबर अपराधों की रोकथाम और ग्रामीण क्षेत्रों, औद्योगिक निकायों एवं आम जनता में साइबर स्वच्छता को विकसित करने के लिए एक केंद्रित जागरूकता अभियान का हिस्सा हैं। त्रैमासिक समाचार पत्रिका – ‘साइबर प्रवाह’ में आई4सी का परिचय दिया गया है, दो तिमाहियों (अप्रैल-जून, 2021 और जुलाई-सितंबर, 2021) में आई4सी की विभिन्न गतिविधियों, साइबर अपराध के रुख/स्वरूप, आंकड़ों, आई4सी द्वारा सृजित की गई सुविधाओं, सभी हितधारकों को जागरूक करने एवं साइबर अपराधों की रोकथाम, पता लगाने व जांच के क्षेत्र में सहायता प्रदान करने के लिए साइबर अपराधों के बारे में जानकारियां देने और उन्हें खत्म करने के लिए विभिन्न प्लेटफॉर्मों के संबंध में बताया गया है। इसका उद्देश्य साइबर अपराधों के क्षेत्र में हालिया घटनाक्रमों और साइबर अपराध से जुड़ी शब्दावली के बारे में जागरूकता बढ़ाना भी है।
आई4सी को वर्ष 2018 में सीआईएस प्रभाग के तहत केंद्रीय स्तर पर समन्वय और साइबर अपराधों के खिलाफ लड़ाई में एक सामान्य रूपरेखा प्रदान करके राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों को आवश्यक सहयोग देने के लिए एक एजेंसी के रूप में स्थापित किया गया था।
आई4सी आम जनता को समय-समय पर साइबर सुरक्षा युक्तियां प्रदान करके ‘साइबर दोस्त’ के नाम से विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से जन जागरूकता बढ़ा रहा है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment