Categories: News-Headlines

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बुडापेस्ट को शतरंज ओलंपियाड मशाल सौंपी

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शतरंज ओलंपियाड के 45वें संस्करण के आधिकारिक मेजबान बुडापेस्ट, हंगरी को आज नई दिल्ली में शतरंज ओलंपियाड मशाल सौंपी।

हैंडऑफ की रस्‍म मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में संपन्‍न हुई, जहां अनुराग सिंह ठाकुर ने एफआईडीई के अध्‍यक्ष और बुडापेस्ट को ओलंपियाड मशाल सौंपने से पहले भारतीय ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद के साथ एफआईडीई अध्यक्ष, अरकडी ड्वोर्कोविच और हंगेरियन ग्रैंड मास्टर जुडिट पोल्गर के साथ शतरंज की एक दोस्ताना बाजी भी खेली।

कार्यक्रम के दौरान अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, “मुझे खुशी है कि कुछ साल पहले हमने जो फैसला किया था (शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले का) वह वास्तव में संपन्‍न हुआ और शतरंज ओलंपियाड के लिए मशाल के हैंडऑफ की रस्‍म निभाने हेतु मैं यहां मौजूद हूं।”

उन्होंने कहा, “शतरंज एक बौद्धिक विरासत है, जो संभवत: भारत ने दुनिया को प्रदान की है, और यह केवल खेल मात्र नहीं है, बल्कि रणनीतिक गहराई और दार्शनिक ज्ञान का प्रतिबिंब है। यह शानदार खेल न केवल दिमाग को तेज करता है, बल्कि धैर्य और लचीलेपन का महत्‍वपूर्ण सबक भी सिखाता है और व्यक्ति को रणनीतिक महारत की बौद्धिक तलाश के मार्ग पर ले जाता है।”

शतरंज ओलंपियाड का 44वां संस्करण 2022 में चेन्नई में आयोजित किया गया था। उस समय इस वैश्विक आयोजन में 2500 से अधिक खिलाड़ियों और 7000 से अधिक ने भाग लिया था। एफआईडीई शतरंज ओलंपियाड का अगला संस्करण अब इस साल हंगरी के बुडापेस्ट में होगा, जिसकी आधिकारिक घोषणा इस साल की शुरुआत में की गई थी।

दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 19 जून, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा एक समारोह में प्रथम शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले की शुरुआत की गई।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ मंदिर को भारत की दृढ़ता, एकता और सभ्यतागत शक्ति का शाश्वत प्रतीक बताया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य… Read More

9 hours ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के लीची किसानों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए त्वरित और संवेदनशील पहल की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के लीची किसानों की परेशानी को गंभीरता… Read More

11 hours ago

DRDO और भारतीय वायु सेना ने सामरिक उन्नत रेंज संवर्धन हथियार का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने 7 मई, 2026… Read More

11 hours ago

सऊदी अरब ने अपने सैन्‍य ठिकानों और वायु क्षेत्र तक अमरीकी सेना की पहुंच रोकी

सऊदी अरब ने अपने सैन्‍य ठिकानों और वायु क्षेत्र तक अमरीकी सेना की पहुंच पर… Read More

15 hours ago

अमरीका की एक संघीय अदालत ने राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प के दस प्रतिशत के नए वैश्विक टैरिफ को गैर कानूनी बताया

अमरीका की एक संघीय अदालत ने राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प के दस प्रतिशत के नए वैश्विक टैरिफ… Read More

15 hours ago

तमिलनाडु में नई सरकार के गठन में देरी से राजनीतिक स्थिति अनिश्चित बनी हुई

तमिलनाडु में नई सरकार के गठन में देरी से राजनीतिक स्थिति अनिश्चित बनी हुई है।… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.