Categories: News-Headlines

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में महाराणा प्रताप स्मारक का शिलान्यास किया

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज भोपाल में महाराणा प्रताप स्मारक का शिलान्यास किया गया। यह स्मारक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जीवनी व उनके शौर्य से अवगत कराएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के अनेक मंत्री, अन्य जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित थे।

केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि एक समय था, जब भारत को सोने की चिडिय़ा कहा जाता था एवं विश्वगुरू माना जाता था, दुनिया के लोग यहां शिक्षा ग्रहण करने आते थे। लेकिन दुर्भाग्य से एक लंबे समय तक हम दुरावस्था का भी शिकार हुए। आजादी के बाद महाराणा प्रताप व शिवाजी महान को अच्छे से पढ़ाया जाता तो आज भारत, दुनिया का नेतृत्व करने वाला देश बन चुका होता। उतार-चढ़ाव प्रकृति के हिसाब से चलते हैं। अब उतार का समय समाप्त हो गया है और हिन्दुस्तान के उदय का समय प्रारंभ हो गया है। आजादी के 75 साल व 2047 में आजादी के 100 सालके बीच का 25 साल का समय भारत को ऊंचाइयां प्रदान करने का समय है। कोई भी देश, समाज, व्यक्ति ऊंचाई पर तभी पहुंचता है, जब उसके मन में अपनी संस्कृति व पूर्वजों के चरित्र के प्रति गौरव होता है। हम सौभाग्यशाली हैं कि वह समय हमें दिखाई दे रहा है।

कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि आज हमारा देश आध्यात्मिक दृष्टि से अग्रणी भूमिका निभा रहा है। एक समय लोग कहते थे, राम मंदिर कभी नहीं बनेगा, लेकिन केंद्र व उत्तरप्रदेश सरकार के सहयोग से मंदिर बनकर तैयार होने वाला है और जनवरी में इस नए मंदिर में हम भगवान श्रीराम के दर्शन करेंगे। आज प्रधानमंत्री मोदी जी के सांस्कृतिक अभ्युदय के परिणामस्वरूप काशी का कॉरीडोर बन गया है, पूरी दुनिया इसे देखने के लिए आ रही है। चाहे चंद्रयान के दक्षिण ध्रुव में तिरंगा फहराने का मामला हो या जी-20 में झंडा गाडऩे का, सबमें भारत अग्रणी है। इसी तरह मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में उज्जैन में महाकाल लोक, ओंकारेश्वर में शंकराचार्य लोक, ओरछा में राम राजा लोक, सलकनपुर में मैया का लोक जैसे सांस्कृतिक अभ्युदय के कार्यक्रम हो रहे हैं। भोपाल में महारानी पद्मावती का स्मारक भी बनकर तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि कुछ और भी करना चाहिए। महाराणा प्रताप, चेतक घोड़ा, भीलों की सेना को याद किया जाना चाहिए। जन्म से लेकर पुण्य स्मरण तक का कालखंड पूरा प्रदर्शित होना चाहिए, ताकि नई पीढ़ी उनसे प्रेरणा ले सकें, उस रास्ते पर चलकर भारत माता को परम वैभव के शिखर पर पहुंचा सकें और आज हम इस पल के साक्षी बन रहे हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि महाराणा प्रताप अप्रतीम शौर्य के प्रतीक थे, जिन्होंने झुकना नहीं सीखा था। उनका नाम लेते ही रोम-रोम पुलकित हो जाता है। हमने तय किया, जिन्होंने अद्भुत इतिहास रचा है, उनसे आने वाली पीढिय़ों को प्रेरणा लेना चाहिए। सरकार का काम सिर्फ पुल-पुलिया, सड़कें बनाना ही नहीं है, बल्कि आने वाली पीढिय़ों को प्रेरणा देना व सही ढंग से इतिहास पढ़ाना भी है, इसलिए तय किया गया कि भोपाल में महाराणा प्रताप के शौर्य व कृतित्व से परिचित कराने वाली संरचना बनाई जाएं।उन्होंने कहा कि उनकी भव्य प्रतिमा भी बनेगी। उनकी जीवनी पर 20 मिनट की फिल्म के प्रदर्शन के लिए सेंटर बनेगा। जीवन की घटनाओं पर आधारित गैलरी का निर्माण किया जाएगा और दो हजार लोगों के बैठने की क्षमता का आकाशीय मंच भी बनाया जाएगा। उनकी जीवनी भारत को एकजुट रहने की प्रेरणा देती है। उनकी सेना में हर जाति व पंथ के लोग थे। छापामार युद्ध में कीर समुदाय की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। उनकी महागाथा से एकता की सीख मिलती है। इसी तरहमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व बुंदलेखंड के गौरव महाराजा छत्रसाल बुंदेला के समाधिस्थल पर उनके जीवन व योगदान पर आधारित भव्य स्मारक बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आजादी के अमृत काल में वैभवशाली भारत के निर्माण के महायज्ञ में यह योगदान स्वरूप रहेगा।

मध्यप्रदेश के मंत्री भूपेंद्र सिंह, उषा ठाकुर, गोविंद सिंह राजपूत, बृजेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह सिसौदिया, डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, ओ.पी.एस. भदौरिया कार्यक्रम में शामिल थे।

Leave a Comment

Recent Posts

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

23 hours ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

23 hours ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

23 hours ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

23 hours ago

Bigg Boss 20 Contestants News: नए सीजन को लेकर बढ़ी हलचल, इन नामों की एंट्री की चर्चा तेज

बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More

24 hours ago

खान सर ने FIR रद्द कराने के लिए पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, मामले ने पकड़ा तूल

पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More

24 hours ago

This website uses cookies.