Categories: News-Headlines

केंद्रीय कृषि मंत्री कल विश्व मधुमक्खी दिवस पर 5 राज्यों में 7 जगह हनी टेस्टिंग लैब एंड प्रोसेसिंग यूनिट का शुभारंभ करेंगे

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय 20 मई को विश्व मधुमक्खी दिवस पर वृहद राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन टेंट सिटी-II, एकता नगर, नर्मदा, गुजरात में कर रहा है। इसका शुभारंभ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे। इस अवसर पर कृषि मंत्री तोमर 5 राज्यों में 7 जगह स्थापित की गई हनी टेस्टिंग लैब एंड प्रोसेसिंग यूनिट का उद्घाटन भी करेंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मधुमक्खीपालन को बढ़ावा देते हुए देश के छोटे किसानों को अधिकाधिक लाभ पहुंचाना है, जिनकी प्रगति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है।

लोगों को स्वस्थ रखने व इस संदर्भ में विभिन्न चुनौतियों का समाधान करने में मधुमक्खियों एवं अन्य परागणकों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 मई को विश्व मधुमक्खी दिवस के रूप में घोषित किया है। इसे ध्यान में रखते हुए, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय देश के सभी मधुमक्खीपालकों को साथ लेकर इस महत्वपूर्ण दिन का उत्सव मना रहा है, जिससे जागरूकता बढ़ेगी। प्रमुख कार्यक्रम केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर के मुख्य आतिथ्य में होगा। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी व शोभा करंदलाजे विशेष अतिथि होंगे। गुजरात की कृषि मंत्री मटेजा वोडेब, स्लोवेनिया गणराज्य की राजदूत कोंडा रेड्डी चाववा, भारत के एफएओ प्रतिनिधि की गरिमामयी उपस्थिति इस कार्यक्रम में रहेगी। समारोह में मधुमक्खी पालक किसान, प्रसंस्करणकर्ता, उद्यमियों सहित शहद उत्पादन से जुड़े अन्य हितधारक शामिल होंगे।

समारोह के दौरान मधुमक्खीपालन क्षेत्र में मधुमक्खी की विविध किस्में व उत्पाद प्रदर्शित करने के लिए मधुमक्खीपालकों, प्रसंस्करणकर्ताओं और मधुमक्खीपालन क्षेत्र के विभिन्न हितधारकों द्वारा अनेक स्टालों के साथ एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मधुक्रांति पोर्टल में मधुमक्खीपालकों का आजीवन पंजीकरण अभियान चलाने के लिए मधुक्रांति पोर्टल की कार्यान्वयन एजेंसी इंडियन बैंक भी एक स्टॉल लगाएगी। मधुमक्खीपालकों के बीच मधुमक्खीपालन के वैज्ञानिक ज्ञान को उन्नत करने के लिए “उत्पादन प्रौद्योगिकी और वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन के अनुसंधान तथा विकास- अनुभव साझेदारी व चुनौतियां” एवं “विपणन चुनौतियां और समाधान (घरेलू/वैश्विक)” पर परिचर्चा तथा तकनीकी सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर गुजरात से जम्मू-कश्मीर में पुलवामा, बांदीपोरा व जम्मू, कर्नाटक के तुमकुर, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर तथा पुणे और उत्तराखंड में स्थापित हनी टेस्टिंग लैब एंड प्रोसेसिंग यूनिट का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.