Categories: News-Headlines

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा देश में रोज़गार देने का चलाया जा रहा ऐतिहासिक अभियान

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजीजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सरकारी और गैर सरकारी दोनों क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार देने का इतना बड़ा अभियान आज तक देश के इतिहास में नहीं चलाया गया है। उन्होंने कहा कि खुशी इस बात की है कि जो कई सालों से नियुक्तियां नहीं हो पाई और लंबित पड़ी थी उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेजी से काम करके इन नियुक्तियों को किया है। वह आज लखनऊ में इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में आयोजित रोजगार मेला नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विभागों में लंबे समय से नियुक्तियां नहीं हो पाई थी उनके लिए प्रधानमंत्री महोदय ने पिछले तीन चार महीने में निर्देश देकर फाइलों को क्लियर किया और नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं। फिलहाल दस लाख लोगों को नौकरियां देने का कार्यक्रम चल रहा है। उन्होंने बताया कि आज भी पूरे देश में प्रधानमंत्री के माध्यम से लगभग 71 हजार नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जो संकल्प है सरकारी क्षेत्र में रोजगार देने का और स्वरोजगार के क्षेत्र में काम करने का उसी के अनुपालन में लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। स्वरोजगार के माध्यम से सबसे ज्यादा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के अवसर हैं, सबसे ज्यादा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के अवसर हैं, लेकिन सरकारी क्षेत्र में भी काफी नौकरियां दी जा रहे हैं। युवाओं को नौकरी देने का और पाने का जो सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को का आभार प्रकट करते हैं।

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित रोजगार मेला में आज विभागों जैसे रेलवे, सुरक्षाबलों, रेवेन्यू, अलीगढ मुस्लिम विश्वविध्यालय , डाक सहित अन्य विभागों में कर्मचारियों और अधिकारियों के पदों पर नियुक्ति के लिए नियुक्ति पत्र बांटे गए. इस अवसर पर विभिन्न विभागों के 192 लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित किएजिनमे से सबसे जादा 50 अभ्यर्थियों को गए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में रोजगार नियुक्ति पत्र दिया गए . विभिन्न विभागों के 25 कर्मचारी अधिकारियों को केंद्रीय मंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

Leave a Comment

Recent Posts

चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, राजनीतिक दलों ने तेज किया प्रचार अभियान

चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, राजनीतिक दलों ने तेज किया प्रचार अभियान नई दिल्ली: आगामी… Read More

1 hour ago

कौन हैं आरोन हार्डी? ऑस्ट्रेलिया के उभरते ऑलराउंडर पर क्रिकेट जगत की नजर

कौन हैं आरोन हार्डी? ऑस्ट्रेलिया के उभरते ऑलराउंडर पर क्रिकेट जगत की नजर नई दिल्ली:… Read More

2 hours ago

Brazil vs Haiti Standings: ब्राजील और हैती के बीच मुकाबले में किसका पलड़ा भारी?

Brazil vs Haiti Standings: ब्राजील और हैती के बीच मुकाबले में किसका पलड़ा भारी? नई… Read More

2 hours ago

ऐनी हैथवे तीसरी बार बनने वाली हैं मां, पति एडम शुलमैन के साथ करेंगी बेबी नंबर 3 का स्वागत

ऐनी हैथवे तीसरी बार बनने वाली हैं मां, पति एडम शुलमैन के साथ करेंगी बेबी… Read More

3 hours ago

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने आया

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने… Read More

1 day ago

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम… Read More

2 days ago

This website uses cookies.