Categories: News-Headlines

केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नारायण राणे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ कल गुवाहाटी में उत्तर-पूर्व एमएसएमई कॉन्क्लेव की अध्यक्षता करेंगे

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री नारायण राणे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ 18 नवंबर, 2021 को गुवाहाटी में उत्तर-पूर्व एमएसएमई कॉन्क्लेव की अध्यक्षता करेंगे। इसमें सभी पूर्वोत्तर राज्यों के वरिष्ठ मंत्री और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। कॉन्क्लेव का आयोजन एमएसएमई मंत्रालय द्वारा किया जाता है और इसका उद्देश्य पूर्वोत्तर क्षेत्र में एमएसएमई के लिए उद्यमिता और व्यापार के अवसरों को बढ़ावा देना है।

एमएसएमई क्षेत्र रोजगार सृजन और विनिर्माण आधार के विस्तार के संदर्भ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। फिलहाल इसमें 11 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार देने वाली 6 करोड़ इकाइयां शामिल हैं। सकल घरेलू उत्पाद में इसका 30 प्रतिशत से अधिक योगदान है और भारत से कुल निर्यात में 49 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के साथ आर्थिक विकास में इसका महत्वपूर्ण योगदान है।

भारत का विकास तभी हो सकता है जब हम उत्तर-पूर्व का विकास करें और यह एमएसएमई मंत्रालय की सर्वोच्च प्राथमिकता भी है। मंत्रालय ने इस क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि लाने और देश के सकल घरेलू उत्पाद में उनके योगदान को बढ़ावा देने के लिए पूर्वोत्तर क्षेत्र में एमएसएमई के विकास पर विशेष ध्यान दिया है।

भारतीय अर्थव्यवस्था और एमएसएमई क्षेत्र के निष्पादन के बीच संबंधों में कभी भी इतना तालमेल नहीं देखा गया है। यह आने वाले वर्षों में और भी अधिक होगा। हमारी अर्थव्यवस्था पर एमएसएमई के प्रभाव को देखते हुए यह जरूरी है कि युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाए और उन्हें भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में एक अभिन्न भूमिका निभाने की अनुमति दी जाए, जिससे 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था के सपने को साकार किया जा सके।

इस तरह के सम्मेलन पूर्वोत्तर क्षेत्र को बदले हुए आर्थिक परिदृश्य में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और क्षेत्र की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के प्रयासों में मदद करेंगे। इससे मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित योजनाओं के बारे में समझ विकसित करने के साथ-साथ राज्य सरकारों और अन्य हितधारकों के साथ बातचीत शुरू करने में मदद मिलेगी, जिससे इस क्षेत्र के लिए नीतियों के बेहतर नियोजन और निष्पादन में मदद मिलेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.