Categories: News-Headlines

कृषि कार्य समूह (AWG) की दूसरी कृषि प्रतिनिधि बैठक 29 से 31 मार्च तक चंडीगढ़ में

चंडीगढ़: कृषि कार्य समूह (एडब्ल्यूजी) की दूसरी कृषि प्रतिनिधि बैठक 29 से 31 मार्च 2023 तक चंडीगढ़ में आयोजित की जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में भारत के साथ 19 सदस्य राष्ट्र और 10 आमंत्रित देशों तथा 10 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव (आईसी) रितेश ने इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कृषि कार्य समूह के कृषि प्रतिनिधियों की दूसरी बैठक सदस्य देशों के लिए एक साथ आगे आने और स्थायी कृषि, खाद्य सुरक्षा एवं पोषण सुनिश्चित करने के तौर-तरीकों पर चर्चा करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि हम चंडीगढ़ में इस कार्यक्रम की मेजबानी करके सम्मानित महसूस कर रहे हैं और उपयोगी चर्चाओं की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

पत्र सूचना कार्यालय चंडीगढ़ के अपर महानिदेशक राजिंदर चौधरी ने कहा है कि इस बैठक के पहले दिन एएमआईएस त्वरित प्रतिक्रिया फोरम का आयोजन किया जाएगा। यह खाद्य बाजार की स्थिति को समझने और उससे निपटने तथा क्षमता निर्माण की अवश्यकताओं की पहचान करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। हम उम्मीद करते हैं कि इस फोरम की पहल भविष्य की प्रगति के लिए एक मार्ग को प्रशस्त करेगी।

कृषि प्रतिनिधियों की दूसरी बैठक के दूसरे और तीसरे दिन के दौरान सदस्य देश विज्ञप्ति का मसौदा तैयार करने पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे, जो चार विषयगत क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करने एवं समस्याओं को हल करने से संबंधित होगा। इनमें खाद्य सुरक्षा व पोषण, जलवायु के प्रति स्मार्ट दृष्टिकोण के साथ टिकाऊ कृषि, समावेशी कृषि मूल्य श्रृंखला और खाद्य प्रणाली तथा कृषि परिवर्तन के लिए डिजिटलीकरण शामिल हैं।

बैठक के दौरान होने वाली चर्चाओं के अलावा, प्रतिनिधियों को रॉक गार्डन में फूड फेस्टिवल, सुखना झील के भ्रमण, एक शानदार रात्रि भोज और पिंजौर में यादविंद्रा गार्डन की यात्रा के माध्यम से चंडीगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अनुभव भी प्राप्त होगा।

यह कार्यक्रम सदस्य देशों के लिए एक साथ आगे आने और कृषि एवं खाद्य सुरक्षा के लिए एक स्थायी भविष्य तय करने की दिशा में कार्य करने का एक प्रमुख मंच बनने का वायदा करता है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

17 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.