प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि सरकार पिछले कुछ वर्षों में स्किल इंडिया मिशन और कौशल विकास केंद्रों के माध्यम से करोडों युवाओं का कौशल बढ़ाने का काम कर रही है। पी एम विश्वकर्मा कौशल सम्मान पर बजट पश्चात वेबिनार को संबोधित करते हुए आज सुबह प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों योजनाओं से युवाओं को देश में रोजगार के काफी अवसर मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए कौशल विकास के क्षेत्र में अधिक लक्षित दृष्टिकोण की आवश्यकता है और पीएम विश्वकर्मा योजना इस सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य पारंपरिक शिल्पकारों और दस्तकारों की समृद्ध परंपरा को न केवल बनाए रखना है परंतु उनका विकास करना भी है। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि अब कौशल बुनियादी ढांचा प्रणाली का उनकी आवश्यकताओं के अनुसार पुनर्गठन करने की जरूरत है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना करोड़ों लोगों को बड़ी सहायता दे रही है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक विश्वकर्मा भागीदारी को आसानी से ऋण मिल सके। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद शिल्पकारों को जिस प्रकार के हस्तक्षेप की जरूरत थी उन्हें सरकार से समर्थन नहीं मिल सका। उन्होंने यह भी कहा कि इस कारण आज लोग अपने पारंपरिक और पारिवारिक पेशे को छोड़ रहे हैं1 प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान भारत के शिल्पकारों और दस्तकारों के लिए है और इसका उद्देश्य उनको अपनी कला, क्षमता और उनके सामान की पहुंच बढ़ाने के लिए काम करना है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गांवों और शहरों में कई शिल्पकार हैं जो अपने हाथों की कुशलता से औजार बनाते हैं और पीएम विश्वकर्मा योजना ऐसा विशाल और बिखरा हुआ समुदाय है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment