Categories: News-Headlines

कुवैत के अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-सबा का निधन

कुवैत के अमीर शेख नवाफ अल-अहमद-अल-सबा का आज निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे और पिछले तीन वर्ष से सत्‍ता में थे। कुवैत के राजकीय टेलीविजन ने इस आशय की घोषणा की है।

नवम्‍बर में शेख नवाफ को स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं के कारण अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी स्थिति स्थिर बताई गई थी। शेख नवाफ को 2006 में शहजादा घोषित किया गया था। सितम्‍बर 2020 में शेख-सबा अल-अहमद अल-सबा का निधन होने के बाद शेख नवाफ को कुवैत का अमीर बनाया गया था। शेख नवाफ का जन्‍म 1937 में हुआ था।

कुवैत के शहजादे शेख मेशल अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबा को देश का अगला अमीर घोषित किया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

32 seconds ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

3 hours ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

3 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

3 hours ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

3 hours ago

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.