देश के विभिन्न हिस्सों में आज ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया जा रहा है। लोगों ने स्थानीय मस्जिदों में सीमित संख्या में कोविड से बचाव के नियमों का पालन करते हुए ईद की नमाज अदा की। कुछ राज्यों में कोविड प्रतिबंध लागू होने कारण लोगों ने अपने घरों में ही नमाज अदा की। अधिकतर स्थानों में सामूहिक नमाज अदा करने का आयोजन नहीं हुआ। कई मुस्लिम धर्म गुरूओं और विद्वानों ने लोगों से कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए यह पर्व मनाने की अपील की है।
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने ईंद-उल-अजहा के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी है। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि ईंद-उल-अजहा का त्यौहार समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देता है।
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने कहा कि बलिदान का त्यौहार ईंद-उल-अजहा ईश्वर के प्रति सर्वोच्च समर्पण का प्रतीक है। देशभर में आज ईद-उल-अजहा का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संदेश में आशा प्रकट की यह पर्व मानवीय करूणा, सदभाव और जनसेवा की भावना को और मजबूत करेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment