Categories: News-Headlines

‘काशी तमिल संगमम्’ में भाग लेने वाले तमिलनाडु के छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने ‘त्रिवेणी संगम’ में पवित्र डुबकी लगाई

तमिलनाडु के छात्रों का एक समूह जैसे ही प्रयागराज शहर की यात्रा पर आया ‘संगम नगरी’ ‘काशी तमिल संगमम्’ से गूंज उठी। संगम घाट पर पहुंचने पर छात्रों का यह समूह ‘हर हर महादेव’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए काफी उत्साहित नजर आया और प्रयागराज के स्थानीय निवासियों ने भी उनका तहेदिल से स्वागत किया।

छात्रों की इस टोली ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के बाद संगम तट पर स्थित हनुमान जी के दर्शन किए और उसके बाद उन्‍होंने ‘श्री आदि शंकर विमान मंडपम’ के भी दर्शन किए।

प्रयागराज के जिला प्रशासन ने यात्रा पर आए छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के लिए बड़ी अच्‍छी व्यवस्था की थी। जिला प्रशासन के चुनिंदा सदस्य इन छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को प्रयागराज शहर में और उसके आसपास के विभिन्न स्थानों अर्थात् – अक्षयवट (‘अविनाशी बरगद का पेड़’, जो हिंदू पौराणिक कथाओं में वर्णित एक पवित्र अंजीर का पेड़ है), चंद्रशेखर आजाद पार्क, प्रयागराज संग्रहालय और श्री स्वामीनारायण मंदिर ले गए। ‘संगम नगरी’ में अपनी यात्रा के समापन के बाद, तमिलनाडु के छात्रों का यह प्रतिनिधिमंडल प्राचीन और पवित्र शहर अयोध्या के लिए रवाना हुआ।

अयोध्या के लिए रवाना होने के दौरान, छात्रों के इस समूह के सदस्यों में भारी उत्साह देखा गया और उन्होंने विभिन्न भ्रमण स्थलों पर ‘सेल्फी’ ली। वे देखे गए स्थलों के इतिहास के बारे में भी अधिक से अधिक जानने के इच्छुक थे। जिला प्रशासन ने एक पहल के रूप में, अपनी टीम के उन सदस्यों को चुना जो तमिल भाषा और संस्कृति से परिचित थे, ताकि बातचीत के दौरान किसी भी भाषाई बाधा से बचने के लिए छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को एस्कॉर्ट किया जा सके।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

7 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

10 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

11 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

11 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.