नेपाल के प्रधानमंत्री सचिवालय के अनुसार, देश के उत्तर-पश्चिमी इलाके में कल देर रात आए भूकंप में कम से कम 140 लोगों की मौत हो गई है और 155 लोग घायल हैं। भूकंप की तीव्रता 6.4 थी। नेपाल टेलीविजन ने बताया कि भूकंप से सबसे अधिक नुकसान जाजरकोट और पश्चिम रुकुम में हुआ है। मृतकों में जाजरकोट की नालगढ नगरपालिका की उप-मेयर सरिता सिंह भी शामिल हैं। भूकंप से सैकड़ों मकान तबाह हो गए हैं। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के अनुसार, मुख्य भूकंप के बाद भी लगभग 159 झटके महसूस किए गए। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने आज डॉक्टरों के दल के साथ भूकंपग्रस्त जाजरकोट का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। बचाव कार्य के लिए नेपाली सेना और पुलिस की सेवाएं ली जा रही हैं।
काठमांडू में भारतीय दूतावास ने भूकंप की जानकारी के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। नंबर है – 00 977 – 98 513 16 807.
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment