Categories: News-Headlines

कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया

बेंगलुरु (कर्नाटक): कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया।

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में घोषणा की है कि उनकी सरकार 200 यूनिट मुफ्त बिजली देगी। परिवार की प्रत्येक महिला मुखिया को हर महीने 2,000 रुपए दिए जाएंगे। बेरोजगार स्नातकों को 2 साल के लिए 3,000 रुपए प्रति माह और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों को 1,500 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे। नियमित KSRTC/BMTC बसों में सभी महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त की जाएगी।

साथ ही सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की भी सुविधा देने का वादा किया गया है। घोषणा-पत्र में अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षण पंद्रह से बढ़ाकर सत्रह प्रतिशत और अनुसूचित जनजातियों के लिए तीन से बढ़ाकर सात प्रतिशत करने का आश्‍वासन दिया गया है। साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण की व्‍यवस्‍था को फिर से बहाल करने का भी वादा किया गया है। घोषणा-पत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने और पी.एफ.आई. पर पाबंदी जारी रखने का भी आश्‍वासन दिया गया है। इस अवसर पर बोलते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि घोषणा-पत्र में किए गए पक्‍के वादों को लागू करने से पार्टी पीछे नहीं हटेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

3 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.