गृहमंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया है कि विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा संचालित राजीव गांधी प्रतिष्ठान के विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम- एफसीआरए उल्लंघन से जुड़े सवाल को टालने के लिए भारत-चीन झड़प का मुद्दा उठाया गया है। संसद के बाहर आज पत्रकारों से बातचीत में अमित शाह ने कहा कि राजीव गांधी प्रतिष्ठान को 2005-2007 के दौरान चीन के दूतावास से एक करोड़ 35 लाख रुपये का अनुदान मिला था, जो कि विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के तहत उचित नहीं था। उन्होंने कहा कि सरकार ने नियमानुसार प्रतिष्ठान का पंजीकरण रद्द कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बारे में लोकसभा में एक प्रश्न सूचीबद्ध था लेकिन कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने कार्यवाही में बाधा डाली। अमित शाह ने जोर देकर कहा कि जब तक नरेंद्र मोदी सरकार सत्ता में है, कोई भी भारत की एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता है।
इस बीच, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि भारत-चीन सीमा गतिरोध और राजीव गांधी प्रतिष्ठान के एफसीआरए लाइसेंस रद्द करने में कोई संबंध नहीं है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने निराशा व्यक्त की कि राज्यसभा में भारत-चीन सीमा विवाद पर रक्षामंत्री के बयान के बाद विपक्षी दलों को स्पष्टीकरण की अनुमति नहीं दी गई।
भारत में पुराने सोने के गहनों को नए डिजाइन में बदलवाना आम बात है, लेकिन… Read More
मध्य प्रदेश के बुरहानपुक जिले के अंसार नगर निवासी अब्दुल वाहिद युवाओं के लिए मिसाल… Read More
Anu Meena Suicide Case: जयपुर के चर्चित अनु मीणा सुसाइड केस में हर दिन नए… Read More
राजधानी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आज क्वाड देशों (QUAD Meet) के विदेश मंत्रियों की… Read More
Karnataka Politics: कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें एक बार फिर तेज हो… Read More
अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते भारतीय रुपए पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment