कांग्रेस ने 26 अप्रैल को होने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों का समर्थन करने की शनिवार को घोषणा की। आप ने महापौर पद के लिए महेश खींची और उपमहापौर पद के लिए रवींद्र भारद्वाज को उम्मीदवार बनाया है। पूर्व विधायक एवं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के प्रमुख अनिल भारद्वाज ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पार्टी इस चुनाव में आप के उम्मीदवारों का समर्थन करेगी। भारद्वाज ने कहा कि यह निर्णय इसलिए लिया गया कि दिल्ली के लोगों को परेशानी नहीं हो। आप और कांग्रेस लोकसभा चुनाव दिल्ली में गठबंधन के तहत लड़ रही हैं।
The post कांग्रेस ने दिल्ली MCD के महापौर चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों का समर्थन करने की घोषणा की appeared first on insamachar.
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment