Categories: News-Headlines

कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल किया, कांग्रेस ने दर्ज की 136 सीटों पर जीत

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है। निर्वाचन आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस ने राज्‍य की 224 विधानसभा सीटों में से 136 सीटें जीत ली हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 64 सीटें जीती हैं। जनता दल-सेक्‍युलर ने 20 सीटों पर जीत दर्ज की। चार सीटों पर निर्दलीय और अन्य प्रत्‍याशी ने जीत दर्ज की।

चित्तपुर सीट से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पुत्र प्रियांक खड़गे ने भाजपा के मणिकांत राठौड़ को तेरह हजार 640 वोटों से हराया। कानून और संसदीय कार्य मंत्री जे सी मदुस्वामी चिक्कानायकनहल्ली में जनता दल-सेक्‍युलर के सी बी सुरेश बाबू से 10 हजार 42 मतों से हार गए हैं। चिक्काबल्लापुर सीट पर स्वास्थ्य मंत्री के० सुधाकर को कांग्रेस के प्रदीप ईश्वर से दस हजार 642 मतों से हार का सामना करना पडा। हुबली-धारवाड़-मध्य निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के महेश तेंगिंकाई ने कांग्रेस के जगदीश शेट्टार को 34,289 मतों के अंतर से हराया।

परिवहन मंत्री बी श्रीरामुलु, बल्लारी सीट पर कांग्रेस के बी० नागेंद्र से 29 हजार 300 मतों से हार गए। विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी सिरसी सीट पर कांग्रेस के भीमन्ना नाइक से आठ हजार 712 मतों से पराजित हुए। 224 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को रिकॉर्ड 73 दशमलव एक-नौ प्रतिशत मतदान हुआ था। मौजूदा विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के 116 विधायक, कांग्रेस के 69, जनता दल-सेक्‍युलर के 29, बहुजन समाज पार्टी का एक और दो निर्दलीय विधायक थे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, कर्नाटक में नफ़रत का बाजार बंद हुआ है, मोहब्बत की दुकान खुली है। कर्नाटक की जनता से हमने 5 वादे किए थे, हम इन वादों को पहले दिन पहली कैबिनेट में पूरा करेंगे।

प्रधानमंत्री ने कर्नाटक में जीत के लिए कांग्रेस को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को उसकी जीत पर बधाई दी है। उन्होंने एक ट्वीट में लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कांग्रेस पार्टी को अपनी शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक चुनाव में भाजपा को समर्थन देने वाले लोगों का भी धन्‍यवाद किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा कर्नाटक की और अधिक उत्‍साह के साथ सेवा करेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

बेल्जियम Vs ट्यूनीशिया: रोमांचक मुकाबले पर टिकी फुटबॉल फैंस की नजर

बेल्जियम Vs ट्यूनीशिया मैच को लेकर बढ़ा उत्साह बेल्जियम बनाम ट्यूनीशिया मुकाबले को लेकर फुटबॉल… Read More

13 hours ago

करिश्मा कपूर फिर चर्चा में, बॉलीवुड की इस स्टार अभिनेत्री की लोकप्रियता बरकरार

करिश्मा कपूर को लेकर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर बॉलीवुड की मशहूर… Read More

13 hours ago

Google Pixel 10 को लेकर बढ़ी चर्चा, नए फीचर्स और AI तकनीक पर टिकी नजर

Pixel 10 को लेकर टेक जगत में बढ़ा उत्साह Google Pixel 10 को लेकर टेक्नोलॉजी… Read More

13 hours ago

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ क्यों बनी चर्चा का विषय? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ी चर्चा हाल के दिनों में ‘कॉकरोच… Read More

13 hours ago

IIT Admission में CBSE छात्रों को बड़ी राहत? मार्क्स नियमों को लेकर बढ़ी चर्चा

IIT Admission और CBSE Marks Relaxation को लेकर छात्रों के बीच बढ़ी उत्सुकता देशभर के… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.