लोकसभा में आज दूसरे दिन अविश्वास प्रस्ताव पर फिर से चर्चा शुरू हुई। चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर मणिपुर को विभाजित करने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब तक मणिपुर का दौरा क्यों नहीं किया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश हित के खिलाफ काम करने का आरोप भी लगाया। राहुल गांधी ने इस मौके पर मणिपुर में एक राहत शिविर के अपने दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में हिंसा के दौरान महिलाओं के साथ अत्याचार हुए। उन्होंने यह भी सवाल किया कि सरकार सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए मणिपुर में सेना क्यों नहीं तैनात कर रही है।
अध्यक्ष महोदय सबसे पहले मैं आपको मुझे लोकसभा के सांसद के रूप में बहाल करने के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं। जब मैंने पिछली बार बात की थी तो शायद मैंने आपको परेशानी दी थी क्योंकि मैंने अडानी पर ध्यान केंद्रित किया था, शायद आपके वरिष्ठ नेता को दुख हुआ… उस दर्द का असर आप पर भी हुआ होगा। इसके लिए मैं आपसे माफी मांगता हूं लेकिन मैंने सच बोला। आज भाजपा के मेरे दोस्तों को डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज मेरा भाषण अडानी पर केंद्रित नहीं है।
जब राहुल गांधी बोल रहे थे, सदन में विपक्ष और सत्ता पक्ष के सदस्यों के बीच तीखी नोक-झोंक हुई।
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment