कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी की पंजाब इकाई के प्रदेश अध्यक्ष पद से बुधवार को इस्तीफा दे दिया। सिद्धू ने ट्वीट कर अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जैसा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था, मैंने अपना इस्तीफा दे दिया है।….।’’
उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे अपने त्यागपत्र में लिखा, ‘‘मैं अध्यक्ष (पीपीसीसी) के पद से इस्तीफा देता हूं।’’
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में हुए हालिया विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी शिकस्त के मद्देनजर मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पांचों चुनावी राज्यों के पार्टी अध्यक्षों से इस्तीफा देने को कहा था। कांग्रेस अध्यक्ष गांधी के इस निर्देश के कुछ देर बाद ही उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अपने त्यागपत्र की घोषणा कर दी थी।
पंजाब में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (आप) से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी और उसे सिर्फ 18 सीट मिलीं। पंजाब में ‘आप’ ने राज्य विधानसभा की 117 में से 92 सीटों पर जीत दर्ज की।
सिद्धू को अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट पर ‘आप’ उम्मीदवार जीवनजोत कौर ने 6,750 मतों के अंतर से हराया था। सिद्धू पिछले साल जुलाई में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के अध्यक्ष बने थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment