कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक के सम्बन्ध में दिए गए बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज विपक्षी दल की कडी आलोचना की। कांग्रेस नेता ने कहा था कि सरकार ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली नियंत्रण रेखा- एलओसी पर भारत द्वारा 2016 में की गयी सर्जिकल स्ट्राइक का कोई सबूत नहीं दिया है। इसके जबाव में आज नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह का बयान देश की जनता और सेना का अपमान करने वाला है। उन्होंने कहा कि भारत के सुरक्षा बलों के खिलाफ कोई बोले, देश बर्दाश्त नहीं करेगा। गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का चरित्र ही गैर जिम्मेदाराना बयान देने का है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने इस बारे में उसी समय स्पष्टीकरण दे दिया था और सभी को उस पर भरोसा करना चाहिए। भाजपा नेता ने यह आरोप भी लगाया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मकसद भारत में मोहब्बत और अमन चैन फैलाने के बजाय देश को तोड़ने का है।
जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़़ो यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए थे। इस बीच, कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के बयान से दूरी बना ली। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि दिग्विजय सिंह के विचार उनके अपने हैं और कांग्रेस का पक्ष प्रदर्शित नहीं करते। जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्र हित में सभी सैन्य कार्रवाईयों का समर्थन किया है और करती रहेगी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment