Categories: News-Headlines

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे आज पार्टी के नए अध्यक्ष चुने गए

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे आज पार्टी के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को हरा दिया है। पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने नई दिल्ली में परिणामों की घोषणा करते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे को सात हजार आठ सौ 97 वोट मिले जबकि शशि थरूर को एक हजार 72 वोट मिले। कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए दो दिन पहले मतदान हुआ था। मल्लिकार्जुन खड़गे 24 वर्षों में पहले कांग्रेस अध्यक्ष होंगे जो नेहरू-गांधी परिवार से ताल्लुक नहीं रखते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.