Categories: News-Headlines

कश्‍मीर घाटी में चिल्‍लई कलां की शुरूआत, घाटी के सभी भागों में कडाके की ठंड का कहर जारी

कश्‍मीर घाटी में पिछले कुछ दिनों से तापमान जमाव बिंदु से लगातार नीचे दर्ज किया जा रहा है। अधिकतम जगहों पर पारा औसतन माइनस छह डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है जिसकी वजह से पूरी घाटी में कडाके की ठंड जारी है।

21 दिसम्‍बर से 40 दिनों तक चलने वाली चिल्‍लई कलां की शुरूआत में कश्‍मीर घाटी के सभी भागों में कडाके की ठंड का कहर जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को श्रीनगर में तापमान माइनस पांच दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्‍थल पहलगाम में न्‍यूनतम तापमान छह दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तापमान में लगातार गिरावट के कारण डल झील के विभिन्‍न भागों में बर्फ जम गई। ठंड को देखते हुए डॉक्‍टरों ने बुजुर्गों और बच्‍चों को सुबह और शाम के समय बाहर ना निकलने की सलाह दी है।

वहीं, दूसरी तरफ पर्यटक और स्‍थानीय लोग क्रिसमस का त्‍यौहार मनाने के लिए गुलमर्ग जाने की योजना बना रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

8 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.