Categories: News-Headlines

कलकत्‍ता उच्‍च न्‍यायालय ने पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बैनर्जी पर पांच लाख रूपये का जुर्माना लगाया

कलकत्‍ता उच्‍च न्‍यायालय ने पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बैनर्जी पर पांच लाख रूपये का जुर्माना लगाया है। उच्‍च न्‍यायालय ने कहा है कि ममता बैनर्जी पर ये जुर्माना न्‍यायपालिका की छवि धूमिल करने के लिए लगाया गया है। जुर्माने की यह राशि कोविड महामारी से प्रभावित वकीलों के परिवारों पर खर्च की जाएगी।

ममता बैनर्जी ने नंदीग्राम चुनाव से संबंधित याचिका पर सुनवाई करने वाले न्‍यायाधीश कौशिक चन्‍दा को मामले से अलग करने की मांग की थी। उन्‍होंने न्‍यायाधीश के भारतीय जनता पार्टी से कथित संबंध होने के आरोप लगाये थे। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख की याचिका न्‍यायमूर्ति चन्‍दा ने खारिज कर दी थी। हालांकि उन्‍होंने स्‍वैच्‍छा से अपने को इस मुकदमें से अलग करने का फैसला किया।

Leave a Comment

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले 5 लाख नए मतदाता जोड़े

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, निर्वाचन आयोग ने मतदाता पंजीकरण के नए आंकड़े जारी… Read More

6 hours ago

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए… Read More

6 hours ago

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय… Read More

6 hours ago

अमेरिका की नाकाबंदी के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता… Read More

6 hours ago

आज विश्व धरोहर दिवस है

आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.