कलकत्ता हाई कोर्ट ने इस महीने की पांच तारीख को पश्चिम बंगाल के उत्तर चौबीस परगना जिले के संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हुए हमले की जांच के लिए आज सीबीआई, पश्चिम बंगाल पुलिस संयुक्त विशेष जांच दल-एसआईटी का गठन किया है।
उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जॉय सेन गुप्ता ने आज एसआईटी के गठन का आदेश दिया है। पूरी जांच कलकत्ता उच्च न्यायालय की निगरानी में की जाएगी। न्यायालय ने आदेश दिया कि कल तक मामले से जुड़े सभी दस्तावेज एसआईटी को सौंप दिए जाएं। एसआईटी 12 फरवरी को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
स्थानीय नेता और सत्तारूढ़ अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस एआईटीसी के जिला परिषद के कर्माध्यक्ष शाहजहां शेख के समर्थकों ने प्रवर्तन निदेशालय के एक दल पर हमला किया गया था। शाहजहां शेख की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment