Categories: STATE NEWS

कर्नाटक सरकार ने सीधी भर्ती के माध्यम से 1700 से अधिक डॉक्टरों की नियुक्ति की

कर्नाटक में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में अब तक की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया में कल एक हजार 763 चिकित्‍सकों की नियुक्ति की गयी। भर्ती कार्यक्रम में, डॉक्‍टर के. सुधाकर ने नए चिकित्‍सकों से सरकार की स्‍वास्‍थ्‍य सेवा को विश्‍व स्‍तरीय और बेहतर बनाने की अपील की।

कर्नाटका स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर जी ने कहा है कि यह राज्य में पहली इतनी बड़ी संख्या में डॉक्टर्स भर्ती हुए हैं। कर्नाटका लोकसेवा आयोग के बदले यह पहली बार स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीधा डॉक्टर्स की भर्ती हुई है। डॉक्टर्स की भर्ती प्रक्रिया को केवल छह महीने में पूर्ण करना भी एक रिकॉर्ड है। सरकारी अस्पतालों को लेकर जनता में अच्छी राय न होने पर मंत्री जी ने कहा कि इस राय को बदलने के लिए कल भर्ती हुए डॉक्टर्स जी-जोड़ प्रयास करें। उन्होंने कहा कि गरीब जनता जो सरकारी अस्पताल आती है, उन्हें अच्छी से अच्छी चिकित्सा प्राप्त होनी चाहिए।

Leave a Comment

Recent Posts

सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं।… Read More

8 hours ago

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मद्देनजर कड़े सुरक्षा प्रबंधों की घोषणा की

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मद्देनजर कड़े सुरक्षा प्रबंधों… Read More

8 hours ago

NIA ने कोलकाता में 79 देसी बम की बरामदगी के मामले की जांच के लिए प्राथमिकी दर्ज की

एनआईए ने पश्चिम बंगाल में 79 देसी बमों की बरामदगी के मामले की जांच के… Read More

12 hours ago

पीयूष गोयल ने उद्योग जगत से भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते के अंतर्गत शिक्षा, प्रतिभा के आवागमन और अंतर-क्षेत्रीय अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया

भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर की पूर्व संध्या पर, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग… Read More

14 hours ago

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी जारी रहने का पूर्वानुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.