कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कल वोट डाले जायेंगे। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। मतदान के जरिये कल दो हजार 615 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा। पांच करोड 38 लाख 85 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। राज्य में 37 हजार, सात सौ 77 स्थानों पर 58 हजार, पांच सौ 45 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। राज्य में पहली बार मतदान करने वालों की संख्या 11 लाख , 71 हजार, पांच सौ 58 है। सुचारू मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीन लाख से अधिक चुनावकर्मी, राज्य पुलिस के 84 हजार कर्मी तथा 58 हजार से अधिक केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवान कल सुरक्षा ड्यूटी के लिए तैनात रहेंगे। मतदान केन्द्रों में रैम्प, पेयजल, शौचालय, विश्राम केन्द्र और पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment