कर्नाटक विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। निर्वाचन आयोग को पहले दिन दो सौ 21 नामांकन प्राप्त हुए हैं। इन नामांकनों में एक सौ 97 पुरूष उम्मीदवार और 24 महिला उम्मीदवार हैं। कल भाजपा के 27, कांग्रेस के 26, जनता दल (सेक्युलर) के 12, आम आदमी पार्टी के 10 और बहुजन समाजवादी पार्टी का एक उम्मीदवार शामिल है। अन्य राजनीतिक पार्टियों के सौ और 45 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी नामांकन भरे। भाजपा के प्रमुख उम्मीदवारों में बिल्गी से भाजपा उम्मीदवार मुरुगेश निरानी, चिक्काबल्लापुर से डॉक्टर के सुधाकर, गोकक से रमेश जारकीहोली, नारगुंड से सी सी पाटिल, यशवंतपुर से एस टी सोमाशेकर और कार्कला से वी सुनील कुमार शामिल हैं। कल कांग्रेस पार्टी के हावेरी से रुद्रप्पा लमानी, हुमनाबाद से राजशेखर पाटिल, दावणगेरे उत्तर से एस एस मल्लिकार्जुन, कोलार गोल्ड फील्ड्स से रूपकाला ने अपने नामांकन भरे।
नामांकन भरने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है। एक सौ 66 सीटों के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। भाजपा ने दो सौ 12 और जनता दल (सेक्युलर) ने 93 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment