Categories: News-Headlines

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज, वृद्ध और दिव्‍यांग व्यक्तियों के लिए घर से मतदान शुरू

भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने आज कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज किया। भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कर्नाटक की जनता से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है ताकि राज्य को डबल इंजन की सरकार का फायदा मिल सके। आज बीदर जिले के हुमनाबाद में एक जनसभा में उन्‍होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार से केंद्र और राज्‍य के बीच बेहतर तालमेल बना रहता है, परियोजनाओं पर तेजी से अमल होता है, प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश में वृद्धि होती है और निवेशकों का आत्‍मविश्‍वास भी बढ़ता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में, कर्नाटक में प्रतिवर्ष केवल 30 हजार करोड़ रूपये का प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश होता था जो भाजपा सरकार में बढ़कर कोविड काल में भी 90 हजार करोड़ रूपये से अधिक रहा है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में 60 सिंचाई परियोजनाएं कई दशकों से लंबित थीं जिन्‍हें भाजपा की डबल इंजन सरकार ने पूरा किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने आवास निर्माण, हर घर नल योजना के तहत पाइप से पेयजल उपलब्‍ध कराने, मोटे अनाज के उत्‍पादन तथा एथेनॉल से किसानों को हो रहे लाभों की भी चर्चा की। उन्‍होंने कांग्रेस पर नकारात्‍मक और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस उनके खिलाफ अब तक 91 बार अपशब्‍द का प्रयोग कर चुकी है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में बाबा साहेब आम्‍बेडकर और वीर सावरकर जैसे नेताओं के लिए भी अपशब्‍द के प्रयोग का इतिहास रहा है। उन्‍होंने यह भी कहा कि कांग्रेस और जनता दल सेक्‍युलर का उद्देश्य सत्‍ता पाना है, जबकि भाजपा जनता की सेवा करना चाहती है।

इस बीच, कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी आज मांड्या जिले में मालवल्‍ली में एक जनसभा में लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए कांग्रेस को वोट देने की अपील की। उन्‍होंने भाजपा सरकार पर प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो-सीबीआई का दुरूपयोग करने और संसद में उनकी आवाज दबाये जाने का आरोप लगाया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह भी कहा कि कांग्रेस द्वारा दी जा रही 5 गारंटी से गरीबों और वंचितों को लाभ होगा। इन गारंटी में दो सौ यूनिट मुफ्त बिजली, गरीबों को 10 किलोग्राम मुफ्त चावल और बेराजगारों को मासिक भत्‍ता देना शामिल हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह भी कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से देश में राजनीतिक बदलाव को बल मिलेगा।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने धारवाड़ के कुंडगोल में जनसभा और रोड-शो किया। वे बाद में, उत्‍तर कन्‍नड़ के हलियाल जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने आज दावा किया कि विधानसभा चुनाव के परिणाम इनके पक्ष में होंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल सेक्‍यूलर के नेता एच.डी देवगौडा ने आज से 11 दिन के प्रचार-अभियान की शुरूआत की। उन्‍होंने बेंगुलुरू ग्रामीण में जनसभाएं और रोड-शो किए। एच.डी देवगौडा रामनगर जिले में जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस बीच, 80 वर्ष और उससे अधिक उम्र के ऐसे बुजुर्गों और दिव्‍यांगजनों के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है जिन्‍होंने घर से मतदान करने का विकल्‍प चुना है। निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने बताया कि इस आयु वर्ग में दो हजार चार सौ चार बुजुर्ग मतदाताओं और चार सौ दो दिव्‍यांगजनों सहित 2 हजार 806 पात्र लोगों ने घर से मतदान का विकल्‍प चुना है। आयोग ने यह सुविधा पहली बार शुरू की है, ताकि जो लोग किसी परेशानी के कारण मतदान केंद्र नहीं जा सकते वो वोट देने से वंचित ना रहे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.