कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का आज आखिरी दिन है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कल शिगांव सीट से नामांकन पत्र भरा। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने वरुणा से पर्चा दाखिल किया है। हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए जगदीश शेट्टार ने हुबली-धारवाड़ मध्य निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। 62 महिलाओं सहित 935 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे हैं। इसके साथ ही अब तक तीन हजार से अधिक नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि राज्य में 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे और मतगणना 13 मई को होगी।
यह पहली बार निर्वाचन आयोग ने अस्सी से ऊपर के आयु वाले मतदाता और दिव्यांगों के लिए वोट फ्रॉम होम की सुविधा दी है। जिनको इस सुविधा की जरूरत थी उनको अप्रैल 17 तारीख से पहले 12डी पर्ची जमा करनी थी। बेंगलुरू नगर-निगम ने इन घरों की पहचान कर ली है। चुनाव दिनांक से चार या पांच दिन पूर्व इन घरों में अस्थायी पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। एक प्रसाइडिंग ऑफिसर, बूथ स्तर के अधिकारी, पुलिस कर्मी और वीडियोग्राफर इन घरों में जाकर मतदान प्रक्रिया पूरी करेंगे। मतदाता एकांत में वोट करने के बाद उसे एनवलप में डालकर अधिकारियों को सौंपेंगे। जिस एनवलप को सील किया जाएगा। इन सभी प्रक्रिया को वीडियोग्राफर कैद करेगा।
IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment