कर्नाटक में राज्यसभा की चार सीटों के लिए छह उम्मीदवार मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन, फिल्म स्टार जग्गेश और विधान परिषद के सदस्य लाहर सिंह सिरोया को मैदान में उतारा है। विपक्षी दल कांग्रेस ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयराम रमेश को प्रथम उम्मीदवार के रूप में उतारा है। मंसूर अली खान उसके दूसरे उम्मीदवार होंगे। कुपेन्द्र रेड्डी जनता दल (सेक्यूलर) के उम्मीदवार होंगे। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के पास दो निर्दलीयों सहित एक सौ बाइस विधायकों का समर्थन प्राप्त है। भाजपा के पहले दो उम्मीदवारों निर्मला सीतारामन और जग्गेश आसानी से निर्वाचित हो जाएंगे। इन दोनों की जीत के बाद भाजपा के पास 32 वोट बचेंगे, जो तीसरे उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए तेरह कम होंगे। कांग्रेस के 70 विधायक हैं। जयराम रमेश की जीत सुनिश्चित है, लेकिन दूसरे उम्मीदवार की जीत के लिए कांग्रेस को और बीस वोट की जरूरत पड़ेगी। जनता दल (सेक्यूलर) के 32 विधायक हैं। इसके उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित नहीं है, क्योंकि एक उम्मीदवार को चुनाव जीतने के लिए 45 वोटों की जरूरत होती है। इसलिए कर्नाटक से राज्यसभा की चौथी सीट के लिए दूसरी वरीयता के वोट महत्वपूर्ण रहेंगे। मतदान दस जून को होगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment