Categories: News-Headlines

कर्नाटक में चुनाव से पहले कांग्रेस द्वारा किए गए सभी पांचों गारंटियों को लागू किया जाएगा: CM सिद्धारमैया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज बेंगलुरु में कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए सभी पांचों गारंटियों को लागू किया जाएगा। ये बात विधान सभा में मंत्रियों की बैठक के बाद कही। उन्होंने बताया कि 2 जून को मत्रिमंडल की बैठक बुलाई गई है, जिसमें पांच गारंटियों को लागू करने के बारे में चर्चा की जाएगी। पांच गारंटी में 10 किलो मुफ्त चावल, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, घर की महिला मुखिया को दो हजार रुपये मासिक भत्ता, बेरोजगार स्नातकों को तीन हजार रुपये, डिप्लोमा स्नातकों को हर महीने डेढ हजार रुपये और महिलाओं के लिए मुफ्त सार्वजनिक बस यात्रा शामिल है। संवाददाताओं से बात करते हुए, उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने कहा कि वित्त विभाग ने पांच गारंटी के कार्यान्वयन के लिए संसाधन जुटाने के लिए विभिन्न विकल्प दिए हैं, जिस पर शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में चर्चा की जाएगी।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

4 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.