Categories: STATE NEWS

कर्नाटक में कोविड महामारी के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए 12वीं की परीक्षाएं रद्द

कर्नाटक में कोविड महामारी के दौरान विदयार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। राज्‍य के प्राथमिक और माध्‍यमिक शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार ने कहा कि 11वीं कक्षा में प्राप्‍त अंकों के आधार पर छात्रों को प्रोन्‍नति दी जायेगी। बोर्ड द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि जो लोग प्राप्‍त अंकों से खुश नहीं हैं वे कोविड महामारी के बाद आयोजित की जाने वाली परीक्षा में भाग ले सकते हैं। अनुतीर्ण छात्र जो परीक्षा में बैठना चाहते हैं वे प्राइवेट परीक्षार्थी के रूप में स्थिति सामान्‍य होने पर परीक्षा में भाग ले सकते हैं।

राज्‍य शिक्षा विभाग ने निर्णय लिया है कि 10वीं कक्षा की परीक्षा की जाएगी। इन विद्या‍र्थियों को पिछले साल के अंक के आधार पर परखा नहीं जा सकता। इसी कारण कोविड प्रोटोकॉल के साथ परीक्षा लेने का निर्णय लिया गया है। साइंस, मैथ और सोशल स्‍टेडिज को मिलाकर एक ही दिन परीक्षा होगी। ये तीन घंटे की होगी। इसमें तीनों विषय मिलाकर 120 अंक होंगे। इसी तरह प्रथम, द्वितीय और तीसरे भाषाओं को मिलाकर एक प्रश्‍न पत्रिका होगी। अर्जित अंकों के आधार पर ए, बी और सी ग्रेड दिया जाएगा। कोविड संक्रमण की वजह से सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए छह हजार एक्‍जाम सेन्‍टर बनाए जाएंगे। हरेक केन्‍द्र में 100 विद्यार्थी परीक्षा देंगे, उनको 12 को एक कक्षा में एक को एक बेंच पर बैठाया जाएगा। परीक्षा का निर्वहन करने वाले शिक्षकों को वैक्‍सीन दिया जाएगा और साथ में एन 95 मास्क और सैनिटाइजर भी दिया जाएगा। मंत्री जी ने बताया है कि प्रश्‍न पत्रिका का एक नमूना वेबसाइट पर डाला जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

1 day ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

1 day ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

2 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

3 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

4 days ago

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More

4 days ago

This website uses cookies.